अभिषेक शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs NZ: अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, T20I में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया तीसरा सबसे बड़ा स्कोर

IND vs NZ: नागपुर में खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 238 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें अभिषके शर्मा ने 35 गेंदों में 84 रनों की तूफानी पारी खेली।

उज्जवल सिन्हा

India vs New Zealand, 1st T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 238 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 239 रनों का बड़ा टारगेट दिया। वनडे सीरीज 1-2 से गंवाने के बाद, टीम इंडिया की निगाहें पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज अपने नाम करने पर हैं। भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अभिषक शर्मा और रिंकू सिंह का अहम योगदान रहा।

विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भारत ने 1.5 ओवर में संजू सैमसन के रूप में पहला विकेट गंवाया। सैमसन 7 गेंदों में 2 चौकों के साथ 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उस समय तक भारत के खाते में सिर्फ 18 ही रन जुड़ सके थे।

अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी

लंबे वक्त बाद भारतीय टीम में वापसी करने वाले ईशान इस मौके को भुना नहीं सके। उन्होंने 5 गेंदों में सिर्फ 8 रन बनाए। टीम इंडिया 27 के स्कोर तक 2 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक शर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 47 गेंदों में 99 रन की साझेदारी की। सूर्या 22 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 32 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ 84 रन की पारी खेली। इसी के साथ अभिषेक ने टी20 क्रिकेट में 5 हजार रन भी पूरे कर लिए।

रिंकू सिंह का फिनिशिंग टच

पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे हार्दिक पंड्या ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 16 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 25 रन बनाए। इसके बाद रिंकू सिंह ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए टीम को 238/7 के स्कोर तक पहुंचाया। रिंकू 20 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 44 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की तरफ से जैकब डफी और काइल जेमीसन ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि क्रिस्चियन क्लार्क, ईश सोढ़ी और मिचेल सेंटनर ने 1-1 विकेट निकाला। न्यूजीलैंड को इस मैच को जीतने के लिए अब 239 रन बनाने होंगे।

न्यूज़ीलैंड के विरुद्ध उच्चतम T20I स्कोर

245/5 ऑस्ट्रेलिया, ऑकलैंड 2018 241/3 इंग्लैंड, नेपियर 2019 238/7 भारत, नागपुर 2026* 236/4 इंग्लैंड, क्राइस्टचर्च 2025 234/4 भारत, अहमदाबाद 2023

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान