ऋषभ पंत व एन जगदीशन (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs ENG: ऋषभ पंत 5वें टेस्ट से बाहर, BCCI ने इस अनकैप्ड प्लेयर को दिया मौका

BCCI Updates on Rishabh Pant Injury: पंत की चोट पर बीसीसीआई द्वारा दिए गए अपडेट में बताया गया है कि मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान लगी चोट के कारण वह सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच नहीं खेल पाएंगे।

अभिषेक सिंह

N Jagadeesan replaces Rishabh Pant: शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट मैच को ड्रॉ कराने में कामयाब रही, लेकिन भारत को ऋषभ पंत के रूप में बड़ा झटका लगा है जो इस मैच के दौरान चोटिल हो गए। मैच खत्म होने के बाद बीसीसीआई ने ऋषभ पंत की चोट पर अपडेट दिया है।

पंत की चोट पर बीसीसीआई द्वारा दिए गए अपडेट में बताया गया है कि मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान लगी चोट के कारण वह सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह अनकैप्ड विकेटकीपर एन जगदीशन को टीम में शामिल किया गया है। बीसीसीआई ने बताया कि ऋषभ पंत के पैर में फ्रैक्चर है, जिसके कारण वह पांचवें टेस्ट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

चोटिल होने की बावजूद की बैटिंग

मैनचेस्टर टेस्ट के पहले ही दिन क्रिस वोक्स की गेंद पर ऋषभ पंत रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश कर रहे थे, इस दौरान गेंद सीधे उनके दाहिने पैर में लगी। चोट और दर्द की वजह से उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें 6 हफ्ते तक रेस्ट करने की सलाह दी। लेकिन, जरूरत पड़ने पर वह दूसरे दिन बल्लेबाजी के लिए भी आए और अपना अर्धशतक पूरा किया।

ऋषभ पंत की जगह जगदीशन को मौका

BCCI की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, "ऋषभ पंत मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के दौरान दाहिने पैर में फ्रैक्चर के कारण सीरीज़ के पांचवें और अंतिम टेस्ट से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर नज़र रखेगी और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करेगी।

बीसीसीआई की तरफ से जारी रिलीज में यह भी जानकारी दी गई है कि पुरुष चयन समिति ने 31 जुलाई, 2025 से लंदन के केनिंग्टन ओवल में शुरू होने वाले पांचवें टेस्ट के लिए ऋषभ पंत की जगह नारायण जगदीशन को टीम में शामिल किया है।

पांचवें टेस्ट के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, कुलदीप यादव, अभिमन्यु ईश्वरन, अंशुल कंबोज, अर्शदीप सिंह, एन जगदीसन (विकेटकीपर)

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज