IND vs ENG Weather Report: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का आज दूसरा मैच मैनचेस्टर में खेला जाएगा। T20 सीरीज का ये दूसरा मैच मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड ग्राउंड पर शाम 7 बजे से शुरु होगा। ये T20 मैच जियो हॅाटस्टार पर लाईव स्ट्रीम करेगा जहां आप अराम से घर बैठे मैच का मजा ले सकते है।
चेस्टर-ले-स्ट्रीट में हुए पहले मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए कप्तान श्रेयस अय्यर और अभिषेक शर्मा दोनो की हाफ-सेंचुरी की मदद से 7 विकेट खोकर 189 रन बनाए थे। लेकिन इसके ठीक बाद ही बारिश आ गई जिसकी वजह से मैच पूरा नहीं हो सका। अब दूसरे मैच पर भी बारिश का खतरा बना हुआ है, जिसको देखते हुए फैंस के बीच में चिंता का माहौल बन गया है।
आज के मौसम के हाल देखें जाए तो बादल अभी भी घिरे हुए है, और तापमान 16 डिग्री चल रहा है। तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने की भी संभावना दिखाई दे रही है, जिससे बारिश होनें के चांसेस 30 % से बढ़ गए है।
हालांकि, सीरीज का पहला मैच चेस्टर-ली-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर खेला गया था, जिसकी पिच उतनी खास नहीं है जितनी की एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड की है, जहां आज का मैच खेला जाने वाला है। अगर ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच पर बारिश होती है, तो वहां की आधुनिक तकनीक ओर मेनेजमेंट की वजह से बारिश के बाद भी मैदान को दोबारा खेलने के लिए तैयार किया जा सकता है।
मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच आम तौर पर गेंदबाजों के लिए मददगार होती है और यहां गेंद को अच्छी स्विंग और सीम मिलती है। हालांकि, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, स्पिनरों को भी थोड़ी मदद मिलने लगती है। फिर भी, अगर कोई बल्लेबाज धैर्य के साथ खेले और क्रीज पर जम जाए, तो वह आसानी से बड़े शॉट लगा सकता है। मगर देखा जाए तो शुरुआत में ही बड़े शॉट लगाना आसान नहीं होगा।
यह भी पढ़ें:- वैभव सूर्यवंशी की एंट्री पर मॉर्ने मॉर्कल का बड़ा बयान, संजू-अभिषेक की जगह को लेकर किया साफ इशारा
भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, ईशान किशन, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा और वरुण चक्रवर्ती।
इंग्लैंड टीम: हैरी ब्रुक (कप्तान), विल जैक्स, जेम्स कोल्स, जेकब बेथेल, लियाम डॉसन, सैम करन, रेहान अहमद, फिल साल्ट, जॉर्डन कॉक्स, जोस बटलर, टॉम बेंटन, ल्यूक वुड, जोश टंग, आदिल राशिद, साकिब महमूद, सन्नी बेकर और जोफ्रा आर्चर।