भारत-अफगानिस्तान के कप्तान ट्रॉफी के साथ Source- IANS
क्रिकेट

AFG vs IND 1st T20I LIVE: दिल्ली में भारत-अफगानिस्तान की टक्कर, कब शुरू होगा मुकाबला, कहां देख सकते हैं लाइव?

Afghanistan vs India 1st T20I: संडे को भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मैच खेला जाएगा। यहां जानें मैच से जुड़ी सभी बड़ी खबरें और लाइव अपडेट।

अर्पित शुक्ला

IND vs AFG 1st T20I LIVE UPDATES: भारत और अफगानिस्तान के बीच रविवार, 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज शुरू हो रही है। सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। खास बात यह है कि मुकाबला भारत में होने के बावजूद अफगानिस्तान इस सीरीज का आधिकारिक मेजबान है। BCCI और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दिल्ली में 13, 15 और 17 सितंबर को तीनों मुकाबले आयोजित करने की पुष्टि की है।

पहले टी20 मुकाबले के लिए शाम 7:00 बजे टॉस होगा, जबकि मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर के हाथों में है, जबकि अफगानिस्तान की कमान इब्राहिम जादरान संभालेंगे।

मैच से जुड़ी सभी अपडेट के लिए जुड़े रहें लाइव ब्लॉग के साथ

IND vs AFG Live Score: वैभव सूर्यवंशी या संजू सैमसन किसे मिलेगा मौका?

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने अब तक दमदार प्रदर्शन किया है। हालांकि अभिषेक को वैभव सूर्यवंशी के रूप में एक नया जोड़ीदार मिल गया है। अफगानिस्तान सीरीज में तीनों बल्लेबाज मौजूद हैं, ऐसे में टीम मैनेजमेंट के लिए सिर्फ दो को चुनना मुश्किल होने वाला है।

कहां देखें भारत और अफगानिस्तान का पहला टी20, लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स?

भारत और अफगानिस्तान के पहले टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग आप फैनकोड ऐप और वेबसाइट दोनों पर देख सकेंगे। नवभारत लाइव पर भी आपको इस मुकाबले के सारे अपडेट्स मिल जाएंगे।

छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का मुंबई में आगाज, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे संबोधित

समय बदल रहा है और व्यापार का स्वरूप भी... 52वें इंडिया जेम्स एंड ज्वैलरी अवार्ड्स समारोह में बोले अमित शाह

दिल्ली में राहुल और प्रियंका गांधी से मिले मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम, सामने आई कूटनीति की नई तस्वीर

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की, जानें दो दिनों क्या कुछ हुआ?

अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे; मुंबई के सह्याद्री अतिथिगृह में 30 मिनट चली चर्चा, जानें क्या हुई बात