India A vs Nepal Live Score Updates: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में आज यानी शुक्रवार, 20 नवंबर को इंडिया ए और नेपाल के बीच मुकाबला कतर की राजधानी दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत की कप्तानी तिलक वर्मा कर रहे है और उपकप्तानी की जिम्मेदारी रिंकू सिंह के पास है। वहीं नेपाल की कप्तानी संदीप लामिछाने के हाथों में है। खास बात यह है कि इस टूर्नामेंट में भारत की जहां ए टीम खेल रही है लेकिन नेपाल की मुख्य टीम ही इस टूर्नामेंट में भाग ले रही है।
ये टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट पर खेला जा रहा है, यानी पूरे 50 ओवर का मुकाबला होगा। आज का मैच जीतने के बाद भारतीय टीम अपने दूसरे मैच में 22 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में भिड़ेगी। इस टूर्नामेंट में कुल मिलाकर आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस टूर्नामेंट में भारत का पहला मैच आज हो रहा है। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पर क्रिकेट फैंस की सबसे ज्यादा नजरे टिकी है। राइजिंग स्टार्स एशिया कप का आगज 19 नवंबर, गुरुवार से हो चुका है। मैच से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहे नवभारत लाइव ब्लॉग के साथ....
आपको बता दें कि इंडिया ए की टीम टूर्नामेंट में ग्रुप बी में हैं, इसमें यूएई, नेपाल और पाकिस्तान ए की टीमें भी शामिल हैं। जबकि ग्रुप ए में बंगलादेश ए, श्रीलंका ए, अफग़ानिस्तान ए और हांगकांग शामिल हैं।
दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी जो कि 26 और 27 नवंबर को खेला जाएगा, जबकि फाइनल मुकाबला रविवार 29 नवंबर को खेला जाएगा। दरअसल, राइजिंग स्टार्स एशिया कप कतर की राजधानी दोहा में 19 से 29 नवंबर तक खेला जाएगा।
भारतीय टीम को तीसरा बड़ा झटका लगा है। वैभव सूर्यवंशी 26 रन बनाकर आउट हो गए है। पवन सर्राफ ने वैभव सूर्यवंशी को 26 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। अब वैभव की जगह पारी को आगे बढ़ाने के लिए कुमार कुशाग्र आए है और उनके साथ तिलक वर्मा बैटिंग को आगे बढ़ा रहे है। फिलहाल टीम का स्कोर 11 ओवर के बाद 42 रन हो गया है।
इंडिया ए को आयुष बडोनी के रूप में दूसरा बड़ा झटका लगा है। आयुष बडोनी 2 रन बनाकर ललित राजबंशी का शिकार हो गए है। अब उनके जगह पारी को आगे बढ़ाने के लिए कप्तान तिलक वर्मा बैटिंग करने आए है और उनके साथ वैभव सूर्यवंशी मैदान पर टिके हुए है। फिलहाल टीम का स्कोर 7 ओवर के बाद 37 रन हो गए है।
राइजिंग स्टार्स एशिया कप में नेपाल के खिलाफ जारी मैच में भारत को पहला झटका लगा है। अभिषेक शर्मा 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए है। नेपाल के गेंदबाज अभिषेश गौतम ने अभिषेक शर्मा को कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया है। अब भारतीय पारी को आगे बढ़ाने के लिए आयुष बडोनी मैदान पर आए है और उनके साथ वैभव सूर्यवंशी बैटिंग कर रहे है। फिलहाल इंडिया ए टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 6 ओवर की समाप्ती के बाद 34 रन हो गया है।
राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में भारतीय पारी का नेपाल के खिलाफ आगाज हो गया है। वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा बैटिंग कर रहे है। 3 ओवर की समाप्ती के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 11 रन हो गए है।
इंडिया ए की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव।
नेपाल की प्लेइंग इलेवन: अर्जुन कुमल, कुशल भुर्टेल, बसीर अहमद, लोकेश बाम, दीपक डुमरे (विकेटकीपर), ललित राजबंशी, नंदन यादव, पवन सर्राफ, राशिद खान, संदीप लामिछाने (कप्तान), प्रैटिस जीसी।
नेपाल की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यानी अब इस तरह से भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।