कैमरून ग्रीन, मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों का कारनामा, 54 साल में पहली बार हुआ ऐसा

Three Australian Batters Score Century: ऑस्ट्रेलिया के तीन बल्लेबाजों ने वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऐसा कारनामा पहली बार किया। 54 साल में ऐसा पहली बार हुआ जब टॉप-3 बैटर ने शतक लगाया हो।

उज्जवल सिन्हा

Three Australian Batters Score Century: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के टॉप-3 बल्लेबाजों ने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया। वनडे क्रिकेट के 54 वर्षों के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि जब तीन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों ने एक ही मैच में शतक बनाया है।

ऑस्ट्रेलिया ने अपना पहला एकदिवसीय मैच 5 जनवरी, 1971 को मेलबर्न में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक कुल 1015 एकदिवसीय मैच खेले हैं, लेकिन तीन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को एक ही मैच में शतक बनाने में 54 साल लग गए। मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श और कैमरून ग्रीन ने शतक बनाया।

ऑस्ट्रेलिया से पहले तीन साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों ने तीन अलग-अलग मौकों पर एक ही मैच में शतक बनाए है। 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ, 2015 में भारत के खिलाफ, उसके बाद 2023 में श्रीलंका के खिलाफ ऐसा कारनामा किया था। इसके अलावा इंग्लैंड ने 2022 में तीन बल्लेबाजों ने शतक बनाया।

इन टीमों के तीन बल्लेबाजों ने एक वनडे मैच में लगाए शतक

टीम शतक (100s) विपक्षी टीम स्थान तिथि
साउथ अफ्रीका 3 वेस्ट इंडीज जोहान्सबर्ग 18 जनवरी, 2015
साउथ अफ्रीका 3 भारत मुंबई (वानखेड़े) 25 अक्टूबर, 2015
इंग्लैंड 3 नीदरलैंड एम्स्टलवीन 17 जून, 2022
साउथ अफ्रीका 3 श्रीलंका नई दिल्ली 7 अक्टूबर, 2023
ऑस्ट्रेलिया 3 साउथ अफ्रीका मैके 24 अगस्त, 2025

ऑस्ट्रेलिया के लिए रविवार को हेड ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 103 गेंदों का सामना करते हुए 17 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 142 रन बनाए। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने मिचेल मार्श के साथ पहले विकेट के लिए 34.1 ओवर में 250 रन जोड़े, जिन्होंने 100 रन बनाए। मार्श ने 6 चौके और पांच छक्के लगाए।

मार्श और हेड के बाद कैमरून ग्रीन ने पारी की शुरुआत की और इस 26 वर्षीय ऑलराउंडर ने मात्र 47 गेंदों में अपना पहला शतक पूरा किया। वह 55 गेंदों पर छह चौकों और आठ छक्कों की मदद से 118 रन बनाकर नाबाद रहे।

एकदिवसीय मैच में शतक बनाने वाले टॉप-3 बल्लेबाज

बल्लेबाज टीम रन गेंदें चौके/छक्के विपक्षी टीम स्थान तिथि
हाशिम अमला साउथ अफ्रीका 153* 142 14/0 वेस्ट इंडीज जोहान्सबर्ग 18 जनवरी, 2015
रिले रोसोउ साउथ अफ्रीका 128 115 11/2 वेस्ट इंडीज जोहान्सबर्ग 18 जनवरी, 2015
एबी डिविलियर्स साउथ अफ्रीका 149 44 9/16 वेस्ट इंडीज जोहान्सबर्ग 18 जनवरी, 2015
ट्रेविस हेड ऑस्ट्रेलिया 142 103 17/5 साउथ अफ्रीका मैके 24 अगस्त, 2025
मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलिया 100 106 6/5 साउथ अफ्रीका मैके 24 अगस्त, 2025
कैमरून ग्रीन ऑस्ट्रेलिया 118* 55 6/8 साउथ अफ्रीका मैके 24 अगस्त, 2025

एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास में यह केवल दूसरी बार है जब किसी टीम के शीर्ष तीन बल्लेबाज़ों ने एक ही मैच में शतक बनाए हों। 18 जनवरी 2015 को जोहान्सबर्ग में खेले गए दक्षिण अफ्रीका-वेस्ट इंडीज मैच के दौरान, शीर्ष तीन अफ्रीकी बल्लेबाज हाशिम अमला, रिली रोसोउ और एबी डिविलियर्स ने शतकीय पारी खेली थी।

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी-पेजेश्कियान के बीच बैठक खत्म, ईरान के विदेश मंत्री अराघची भी रहे मौजूद

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता