अहमदाबाद में भारतीय टीम के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को किया चारों खाने चित, 30 रन से जीता मैच, 3-1 से सीरीज पर किया कब्जा

IND vs SA: 19 दिसंबर को भारत–साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज का आखिरी मैच खेला गया। इस मुकाबले को टीम इंडिया ने 30 रन से अपने नाम किया। भारत के लिए हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने अर्धशतक लगाए।

संजय सिंह बिष्ट

IND vs SA 5th T20I: भारतीय टीम ने शुक्रवार को खेले गए पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 30 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने 232 रनों का विशाल लक्ष्य देने के बाद मेहमान टीम को 201 रन पर रोक दिया। इसके साथ ही भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। लखनऊ में खेला गया चौथा मैच धुंध के कारण रद्द कर दिया गया था। यह भारत की साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली घरेलू टी20 सीरीज जीत है।

डिकॉक की पारी के बाद लड़खड़ाई साउथ अफ्रीका

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने अच्छी शुरुआत की। ओपनर क्विंटन डिकॉक और रीजा हेंड्रेक्स ने पहले विकेट के लिए 69 रन जोड़े। हालांकि हेंड्रेक्स सातवें ओवर में आउट हो गए। इसके बाद डिकॉक ने डेवाल्ड ब्रेविस के साथ 51 रनों की साझेदारी की। डिकॉक 65 रन बनाकर 11वें ओवर में आउट हुए, जिसके बाद साउथ अफ्रीका की पारी लड़खड़ा गई। ब्रेविस ने 17 गेंदों में 34 रन बनाए। वरुण चक्रवर्ती ने 13वें ओवर में कप्तान एडेन मार्करम और डोनोवन फरेरा को आउट कर मैच भारत की पकड़ में ला दिया। भारत की ओर से वरुण ने चार विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह को दो सफलता मिली। अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट झटका।

तिलक और हार्दिक की धमाकेदार बल्लेबाजी

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 231 रन बनाए। तिलक वर्मा भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 42 गेंदों में 73 रनों की शानदार पारी खेली। हार्दिक पांड्या ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 63 रन जड़े। हार्दिक ने महज 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर भारत की ओर से टी20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया।

सैमसन और अभिषेक ने दिलाई मजबूत शुरुआत

भारत की शुरुआत भी शानदार रही। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने पहले विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी की। अभिषेक ने 22 गेंदों में 37 रन बनाए, जबकि सैमसन ने 21 गेंदों में 34 रनों का योगदान दिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव जल्दी आउट हो गए, लेकिन इसके बाद तिलक और हार्दिक ने चौथे विकेट के लिए 105 रनों की अहम साझेदारी कर भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस ऐतिहासिक सीरीज जीत से भारतीय टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने आने वाले बड़े टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया को मजबूत संकेत दिए हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा