इमरान खान को लेकर भावुक हुए जावेद मियांदाद   (सोर्स - सोशल मीडिया)
क्रिकेट

वो पाकिस्तान को खा नहीं जाएगा... इमरान खान का नाम सुनते ही बीच इंटरव्यू में फफक पड़े जावेद मियांदा- VIDEO

Javed Miandad On Imran Khan: इमरान खान की जेल में बदतर हालत और बेटों के इंटरव्यू पर जावेद मियांदाद भावुक हो उठे। वहीं पैट कमिंस ने भी उनके समर्थन में आवाज उठाई है।

सृष्टि मौर्य

Pat Cummins Supports Imran Khan: पाकिस्तान क्रिकेट के पूर्व दिग्गज जावेद मियांदाद अपने पूर्व कप्तान और दोस्त इमरान खान की स्थिति पर बात करते हुए भावुक हो गए। इमरान खान के बेटों सुलैमान और कासिम खान के इंटरव्यू के एक दिन बाद मियांदाद ने अपने पूर्व कप्तान का बचाव किया और कहा कि इमरान एक ईमानदार व्यक्ति हैं। इस दौरान उनकी आंखों से आंसू भी छलक पड़े।

इमरान की स्थिति पर भावुक हुए मियांदाद

मियांदाद ने इमरान खान को याद करते हुए कहा कि वो भ्रष्ट व्यक्ति नहीं हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर इमरान को जेल से बाहर आने दिया जाए तो वो किसी को नुकसान पहुंचाएंगे क्या? मियांदाद ने कहा कि इमरान भी किसी के बेटे हैं और वो लगातार सोचते रहते हैं कि इस समय वो किस स्थिति में होंगे। अपने पुराने साथी और कप्तान के बारे में बात करते हुए मियांदाद भावुक नजर आए।

बेटों ने लगाए गंभीर आरोप

इमरान खान के बेटे सुलैमान और कासिम खान ने अपने पिता की सेहत और जेल में उनके साथ किए जा रहे व्यवहार को लेकर चिंता जताई। कासिम ने दावा किया कि उनके पिता को लंबे समय तक अलग रखा जा रहा है और उन्हें दिन में 23 घंटे से ज्यादा समय तक सेल में रहने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

उन्होंने इमरान की आंखों की समस्या और मानसिक तनाव को लेकर भी चिंता जताई और उचित इलाज की मांग की। इमरान खान की ओर से इन आरोपों को लेकर लगातार किसी भी गलत काम से इनकार किया गया है। वो अपने खिलाफ चल रही कार्रवाई को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताते रहे हैं।

पैट कमिंस ने भी किया समर्थन

इमरान की सेहत और इलाज को लेकर अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत से भी आवाजें उठ रही हैं। 21 पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पत्र लिखकर इमरान को उचित चिकित्सा सुविधा, परिवार से मुलाकात और सम्मानजनक व्यवहार देने की मांग की थी।

अब ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने भी इस अपील का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वह ग्रेग चैपल और अन्य पूर्व कप्तानों की आवाज में अपनी आवाज जोड़ रहे हैं। कमिंस ने उम्मीद जताई कि अदालत के आदेश के अनुसार इमरान की चिकित्सा जांच होने दी जाएगी और परिवार को उनसे मिलने दिया जाएगा।

1992 में पाकिस्तान को दिलाया था वर्ल्ड कप

इमरान खान पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे बड़े सितारों में शामिल रहे हैं। उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने 1992 में अपना पहला और अब तक का एकमात्र पुरुष वनडे वर्ल्ड कप जीता था।

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और 2018 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने। हालांकि, 2022 में उनकी सरकार गिर गई और इसके बाद उनके खिलाफ कई कानूनी मामले सामने आए। वो 2023 से जेल में हैं।

क्रिकेट जगत में बढ़ी चिंता

जावेद मियांदाद के भावुक बयान से लेकर पैट कमिंस के समर्थन तक, इमरान खान की स्थिति का मुद्दा अब पाकिस्तान की राजनीति से आगे बढ़कर क्रिकेट जगत में भी चर्चा का विषय बन गया है। जिस इमरान ने कभी पाकिस्तान को वर्ल्ड कप दिलाया था, उनके लिए अब क्रिकेट के दिग्गज ही उचित इलाज और सम्मान की मांग कर रहे हैं।

PM मोदी उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान के दौरे पर रवाना, मध्य एशिया में भारत की ताकत का प्रदर्शन

BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने 3 वरिष्ठ नेताओं को क्यों लगाई फटकार? शोक समारोह में जाने से जुड़ा है मामला

नेपाल के लिए भारत सरकार और विपक्ष एक, मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी-शाह को लिखा पत्र, हर संभव मदद देने की अपील

National Sports Day पर मेजर ध्यानचंद को नमन, PM मोदी वीडियो शेयर कर बोले- उनकी प्रतिभा पीढ़ियों को...

Explainer: क्या इस बार पास होगा EOS-5 मिशन? दो बार फेल हो चुका ISRO, भारत के लिए क्यों है इतना खास