वर्ल्ड कप जिताने के बाद क्यों टीम से बाहर हुए सूर्यकुमार यादव? खोला बड़ा राज, बोले- मैं डेढ़ महीने सोचता रहा..

Suryakumar Yadav Statement: T20 वर्ल्ड कप जिताने के बावजूद टीम से बाहर होने पर सूर्यकुमार यादव ने तोड़ी चुप्पी। जानिए स्काई ने डेढ़ महीने के दर्द और कप्तानी पर क्या कहा।
Why was Suryakumar Yadav dropped from the team after winning the World Cup?
सूर्यकुमार यादव (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Suryakumar Yadav Reaction On T20 World Cup Snub: भारत के T20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आखिरकार उस फैसले पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है, जिसने क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया था। वर्ल्ड कप जिताने के कुछ ही समय बाद सूर्यकुमार को भारतीय T20 टीम से बाहर कर दिया गया और उनकी जगह श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंप दी गई। अब स्काई ने बताया है कि टीम से बाहर किए जाने के बाद उनके मन में क्या चल रहा था।

वर्ल्ड कप जीतने के बाद हुआ बड़ा बदलाव

सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया। उनके नेतृत्व में टीम ने कोई T20 सीरीज नहीं गंवाई और आखिरकार घरेलू मैदान पर T20 वर्ल्ड कप का खिताब भी अपने नाम किया। इसके बावजूद चयनकर्ताओं ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए सूर्यकुमार से आगे बढ़ने का फैसला किया।

अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति ने इसके बाद श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंप दी। सूर्यकुमार ने माना कि ये फैसला उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने शुरुआत में चयनकर्ताओं के फैसले का सम्मान किया।

'मेरा नाम नहीं था तो मैं मुस्कुराया'

पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा के साथ बातचीत में सूर्यकुमार ने बताया कि जब उन्हें टीम से बाहर किए जाने की खबर मिली तो उनकी पहली प्रतिक्रिया काफी शांत थी। उन्होंने कहा कि जब टीम में दबाव की स्थिति आती है या चीजें उनके मुताबिक नहीं होतीं, तो वो मुस्कुराकर खुद को शांत रखने की कोशिश करते हैं।

उनका मानना था कि चयनकर्ताओं ने टीम के भविष्य को देखते हुए ये फैसला लिया होगा सूर्यकुमार ने कहा कि उन्हें लगा था कि 2026 में भी वो अगले दो साल तक टीम को आगे ले जाएंगे। ओलंपिक और अगला T20 वर्ल्ड कप जैसी बड़ी चुनौतियां सामने थीं। लेकिन उन्होंने माना कि वो जो सोच रहे थे और चयनकर्ता जो सोच रहे थे, दोनों अलग हो सकते हैं।

कौन सी बात कर रही थी परेशान?

सूर्यकुमार ने माना कि कुछ समय बाद ये फैसला उन्हें अंदर से परेशान करने लगा। इसकी सबसे बड़ी वजह ये थी कि उनकी कप्तानी में भारत ने करीब दो साल तक एक भी T20 सीरीज नहीं गंवाई थी। टीम ने एशिया कप और T20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट भी जीते थे।

उन्होंने कहा कि वो घर पर करीब डेढ़ महीने तक यही सोचते रहे कि ऐसा कैसे हो सकता है? जब टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही थी और वर्ल्ड कप भी जीत चुकी थी, तो फिर बदलाव की जरूरत क्यों पड़ी?

स्काई ने ये भी स्वीकार किया कि उनका आईपीएल प्रदर्शन उनकी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। यही वजह थी कि चयनकर्ताओं के फैसले को समझने की कोशिश करने के बावजूद उनके मन में ये सवाल बार-बार आता रहा।

टीम ऐलान से 2-3 दिन पहले मिली थी जानकारी

सूर्यकुमार ने एक और बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि टीम के ऐलान से 2-3 दिन पहले चयनकर्ताओं ने उन्हें फोन किया था। उन्हें बताया गया कि अब टीम को आगे बढ़ाने का समय आ गया है और आगामी सीरीज में उनका नाम नहीं होगा।

स्काई ने कहा कि उन्होंने इस फैसले पर कोई नाराजगी नहीं जताई। उनका मानना था कि अगर चयनकर्ताओं को लगा कि ये टीम के लिए बेहतर फैसला है, तो उन्हें उसका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने ये भी साफ किया कि वो क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे और जब भी टीम को उनकी जरूरत होगी, वो वापसी के लिए तैयार रहेंगे।

Why was Suryakumar Yadav dropped from the team after winning the World Cup?
National Sports Day पर मेजर ध्यानचंद को नमन, PM मोदी वीडियो शेयर कर बोले- उनकी प्रतिभा पीढ़ियों को...

अब नजर SKY की वापसी पर

सूर्यकुमार यादव ने साफ कर दिया है कि टीम से बाहर होना उनके लिए मुश्किल जरूर था, लेकिन उन्होंने इसे अपने क्रिकेट करियर का अंत नहीं माना है। अब बड़ा सवाल यही है कि क्या स्काई अपने बल्ले से फिर शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को जवाब देंगे और भारतीय T20 टीम में वापसी करेंगे?

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com