हरमनप्रीत कौर और लौरा वोल्वार्ट (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND-W vs SA-W Final: बारिश से रद्द हुआ फाइनल तो कौन बनेगा चैंपियन? जानिए आईसीसी का नियम

IND-W vs SA-W: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में महिला वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल खेला जाना है, लेकिन लगातार बारिश के कारण अब तक मुकाबला शुरू नहीं हो पाया है।

संजय सिंह बिष्ट

ICC Womens ODI World Cup Final: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया और लौरा वोल्वार्ड्ट की अगुवाई में साउथ अफ्रीका की टीम खिताब जीतने को तैयार है, लेकिन मौसम ने रोमांच के बीच बाधा डाल दी है। लगातार हो रही बारिश के कारण मुकाबला तय समय पर शुरू नहीं हो सका।

मुकाबला रद्द होने पर क्या होगा?

नवी मुंबई में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसी वजह से फाइनल मुकाबला शुरू नहीं हो पाया। टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में भी बारिश ने खेल में बाधा डाली थी, हालांकि वह मैच अंत तक खेला जा सका। अगर आज यानी 2 नवंबर को मैच शुरू नहीं हो पाता, तो फाइनल मुकाबला रिजर्व डे पर यानी 3 नवंबर को खेला जाएगा। मौसम विभाग और AccuWeather की रिपोर्ट के मुताबिक, नवी मुंबई में शनिवार को तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि बारिश की संभावना 63 प्रतिशत तक बताई गई है।

अगर रिजर्व डे भी धुला, तो क्या होगा?

आईसीसी के नियमों के अनुसार, अगर रिजर्व डे पर भी बारिश के कारण पूरा मुकाबला नहीं हो पाता है, तो किसी एक टीम को विजेता घोषित नहीं किया जाएगा। इस स्थिति में भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों टीमों के बीच ट्रॉफी साझा की जाएगी और दोनों को संयुक्त विजेता माना जाएगा। यह नियम इसलिए लागू किया गया है ताकि किसी टीम के साथ अन्याय न हो, खासकर तब जब मौसम पूरी तरह से खेल को बाधित कर दे। ऐसे में अब सभी की निगाहें आसमान पर हैं—अगर बारिश थम जाए तो फैंस को रोमांचक फाइनल देखने को मिलेगा, और अगर नहीं, तो क्रिकेट इतिहास में पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी साझा की जाएगी।

भारत का स्क्वॉड

शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, उमा छेत्री, अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष, क्रांति गौड़।

साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड

लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), अयाबोंगा खाका, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क, मैरिज़ेन कप्प, तज़मिन ब्रिट्स, सिनालो जाफ्ता, नॉनकुलुलेको म्लाबा, एनेरी डर्कसेन, एनेके बॉश, मसाबाता क्लास, सुने लुस, कराबो मेसो, तुमी सेखुखुने और नोंदुमिसो शांगसे

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी