भारत और पाकिस्तान अंडर-19 (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

U19 WC 2026: कुदरत का निजाम या भारत की किस्मत? अगर धुला भारत-पाक मैच, तो सेमीफाइनल में कौन सी टीम पहुचेगी?

India vs Pakistan: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला होगा। सेमीफाइनल की दौड़ के लिहाज से अहम इस मैच से पहले जानिए मौसम का पूरा हाल।

संजय सिंह बिष्ट

Under-19 World Cup, IND vs PAK Weather Report: आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स चरण में अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। भारत और पाकिस्तान के बीच यह हाई-वोल्टेज मुकाबला रविवार, 1 फरवरी को जिम्बाब्वे के बुलावायो स्थित क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। इस मैच पर सिर्फ दोनों देशों के नहीं, बल्कि दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की निगाहें टिकी हुई हैं। सेमीफाइनल की तस्वीर साफ करने वाला यह मुकाबला टूर्नामेंट के सबसे अहम मैचों में से एक माना जा रहा है।

सेमीफाइनल की रेस में क्यों अहम है यह मैच

सुपर सिक्स का यह मुकाबला खास तौर पर पाकिस्तान के लिए ‘करो या मरो’ जैसा है। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान को न सिर्फ भारत को हराना होगा, बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज कर अपने नेट रन रेट में भी बड़ा सुधार करना पड़ेगा। दूसरी ओर, भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन करती आई है और मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। भारत अगर यह मुकाबला हार भी जाता है, तब भी सेमीफाइनल में उसकी राह आसान बनी रहेगी।

IND U19 vs PAK U19: बुलावायो में मौसम का हाल

फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि कहीं बारिश इस महामुकाबले का मजा खराब तो नहीं कर देगी। हालांकि, मौसम विभाग की रिपोर्ट राहत देने वाली है। भारत-पाकिस्तान मैच के दिन बुलावायो में आसमान साफ रहने की उम्मीद है और दिन भर तेज धूप खिली रहेगी। मैच के दौरान तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि लगभग 37 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। सबसे अच्छी खबर यह है कि बारिश की कोई आशंका नहीं है, यानी दर्शक बिना किसी रुकावट के पूरे 100 ओवर का रोमांच देख सकेंगे।

मैच रद्द हुआ तो किसे मिलेगा फायदा

भले ही बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन अगर किसी अन्य वजह से मुकाबला रद्द होता है तो सबसे ज्यादा फायदा भारतीय टीम को होगा। पाकिस्तान के खाते में 4 अंक हैं और उसका नेट रन रेट 1.484 है, जबकि भारत 6 अंकों और 3.337 के शानदार नेट रन रेट के साथ टॉप स्थिति में है। ऐसे में मैच रद्द होने की स्थिति में भी भारतीय टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी।

IND U19 vs PAK U19: संभावित प्लेइंग XI

भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, आरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन।

पाकिस्तान: समीर मिन्हास, हमजा जहूर (विकेटकीपर), उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा अहसन, अली हसन बलूच, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, अली रजा।

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?

हां गुंजन... वायरल ऑडियो से हड़कंप, मुंगेर चुनाव में अनंत सिंह ने उड़ाए ₹19 करोड़; लिमिट सिर्फ 95 लाख!

Murasu Live Photos: शाम ढलते ही भारत पर मुरासु चक्रवात का पहरा, इन राज्यों में हाई अलर्ट जारी

भगवान कृष्ण के बाद धीरेंद्र शास्त्री का एक और विवादित बयान, बोले-राम जी के थे 5 बाप

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, पप्पू यादव की निकली भड़ास; कहा- श्रीकृष्ण का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे