विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल और बाबर आजम (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल की बल्ले-बल्ले, बाबर आजम गिरे धड़ाम

आईसीसी ने टेस्ट की ताजा रैंकिंग साझा कर दी है। इस रैंकिंग में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल को काफी फायदा पहुंचा है। लेकिन पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम को नुकसान झेलना पड़ा है।

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: आईसीसी ने टेस्ट की ताजा रैंकिंग साझा कर दी है। इस रैंकिंग में पहले स्थान पर इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट विराजमान हैं। जबकि दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के केन विलियमसन हैं। इस रैंकिंग में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल को काफी फायदा पहुंचा है। लेकिन पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम को नुकसान झेलना पड़ा है।

आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल है। जबकि इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक को 3 पायदान का फायदा हुआ है और वह अब चौथे स्थान पर आ गए हैं। उनके आलावा विराट कोहली को दो पायदान का फायदा हुआ है और यशस्वी को एक स्थान की उछाल मिली है।

विराट- यशस्वी को फायदा, बाबर को नुकसान

विराट कोहली आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में में पहले 10वें स्थान पर थे, लेकिन वह अब 8वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पहले 8वें स्थान पर थे, लेकिन वह अब रैंकिंग में 7वें स्थान पर हैं। वहीं बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम का लचर प्रदर्शन था, जिसकी वजह से उनकी रैंकिंग में गिरावट आई है और वह तीसरे नंबर पर से सीधे अब 9वें स्थान पर हैं।

टॉप-3 में 3 भारतीय

आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग के टॉप 10 में तीन भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। जिसमें कप्तान रोहित शर्मा का नाम भी हैं, वह इस रैंकिंग में छठे स्थान पर हैं। उनके बाद सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल हैं जो 7वें स्थान पर है और फिर विराट कोहली हैं, जो 8वें स्थान पर हैं।

मुशफिकुर रहीम ने लगाई लंबी छलांग

वहीं पाकिस्तान के खिलाफ 191 रनों की शानदार पारी खेलने की वजह से बांग्लादेश के बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को रैंकिंग में काफी फायदा हुआ है। वह अब 25वें स्थान से 17वें नंबर पर आ गए हैं। उन्हें 7 पायदान का फायदा हुआ है।

Delhi CJP Protest LIVE: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा

हिटलर ने भी अंतिम समय में यही किया था... दिल्ली के हालात पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी को बताया मोगैंबो