IPL 2025 में हुई जहीर खान की एंट्री, लखनऊ सुपर जायंट्स के बने मेंटर

आईपीएल 2025 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने बड़ा ऐलान कर दिया है। लखनऊ ने टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज जहीर खान को टीम को मेंटर बना दिया है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2025 के लिए जहीर खान को मेंटर नियुक्त किया
जहीर खान (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नई दिल्ली: आईपीएल 2025 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने बड़ा ऐलान कर दिया है। लखनऊ ने टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज जहीर खान को टीम को मेंटर बना दिया है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। जिसमें जहीर दिखाई दे रहे हैं।

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान आगामी इंडियन प्रीमियर लीग 2025 सीजन के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मेंटर बनने को तैयार हैं। वह गौतम गंभीर की जगह लेने वाले हैं, जिन्होंने आईपीएल 2023 के बाद एलएसजी के मेंटर की भूमिका छोड़ दी थी और गंभीर आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के मेंटर बने थे, जिसने 2024 का खिताब जीता था।

LSG के मेंटर बने जहीर खान

लखनऊ का कोचिंग स्टाफ

लखनऊ के कोचिंग स्टाफ की बात करें तो जस्टिन लैंगर टीम के हेड कोच हैं। लांस क्लूजनर और एडम वोग्स टीम असिस्टिंट कोच हैं। वहीं अब जहीर मेंटर बनकर आए हैं। हालांकि उनके आने के बाद टीम के बाद कोचिंग स्टाफ में किसी भी तरह का बदलाव नहीं होगा।

निभा सकते हैं कई भुमिका

जहीर खान टीम के मेंटर होने के साथ- साथ और भी जिम्मेदारी निभाने वाले हैं। जानकारी है कि वह टीम के लिए प्लेयर-डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन भी करवा सकते हैं। ऐसे में अब यह देखने लायक होगा कि जाहिर के टीम में आने के बाद टीम 2025 के आईपीएल में धमाल मचा पाएगी या नहीं।

मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ चुके हैं

जानकारी के लिए बता दें कि जहीर खान ने 2008 में आईपीएल में डेब्यू किया था। इसके बाद 2017 में उन्होंने आईपीएल में अपना आखिरी मैच खेला था। फिर वह 2018 से 2022 तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहे। जिसके बाद अब वह लखनऊ के लिए मेंटर की भूमिका निभाने वाले हैं।

जहीर खान का करियर

जहीर के करियर के बारे में बात करें तो जहीर ने 100 आईपीएल मैचों में 102 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान महज 17 रन देकर 4 विकेट लेना का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। जहीर ने भारत के लिए 17 टी20 मैचों में 17 विकेट लिए हैं। जहीर 200 वनडे मैच भी खेल चुके हैं, जिसमें उनके नाम 282 विकेट है। वह 311 टेस्ट विकेट भी ले चुके हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com