T20 World Cup 2026 के लिए टिकट की बिक्री हुई शुरू (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

T20 World Cup 2026 के लिए शुरू हुई टिकटों की बिक्री, अपनी सीट सुरक्षित करनी है तो पढ़ें पूरी खबर

T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका में 7 फरवरी से 8 मार्च तक खेला जाएगा। आईसीसी ने टिकट बिक्री की जानकारी अपनी एक्स हैंडल पर साझा की है।

संजय सिंह बिष्ट

T20 World Cup 2026 Ticket Sale:  आईसीसी ने गुरुवार, 11 दिसंबर 2025 को बड़ा अपडेट देते हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टिकट बिक्री की शुरुआत की घोषणा कर दी है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि आपकी सीट आपका इंतजार कर रही है। फैंस 11 दिसंबर को भारतीय समयानुसार शाम 6:45 बजे से टूर्नामेंट के टिकट खरीद सकते हैं और दुनिया भर के दर्शकों के साथ स्टेडियम में रोमांच का आनंद ले सकते हैं।

भारत और श्रीलंका में होगा टूर्नामेंट

टी-20 वर्ल्ड कप के 10वें एडिशन की संयुक्त मेजबानी भारत और श्रीलंका कर रहे हैं। टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 के बीच खेला जाएगा। आईसीसी ने मैच शेड्यूल भी जारी किया है, जिसके अनुसार प्रतियोगिता का पहला मुकाबला कोलंबो में नीदरलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। इसके बाद बांग्लादेश और वेस्टइंडीज आमने-सामने होंगे। टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में ही भारत को अमेरिका के खिलाफ खेलना है, जो दर्शकों के लिए खास आकर्षण होगा। गौरतलब है कि भारत इस टूर्नामेंट का मौजूदा चैंपियन है और टीम इंडिया एक बार फिर खिताब बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर फैंस में पहले से ही उत्साह है और टिकट बिक्री शुरू होने के बाद इसमें और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

पिछली बार में चैंपियन टीम है भारत

मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का 9वां संस्करण अमेरिका और वेस्टइंडीज ने 2 जून से 29 जून 2024 के बीच आयोजित किया था। इस टूर्नामेंट में 20 टीमों ने हिस्सा लिया और कुल 55 मुकाबले खेले गए। हर टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन रोमांचक मुकाबलों के बीच भारत और साउथ अफ्रीका फाइनल तक पहुंचे। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें भारत ने साउथ अफ्रीका को सिर्फ 7 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। इस जीत ने टीम इंडिया का मनोबल बढ़ाया और उनके फैंस के लिए यादगार पल छोड़ गया।

अब टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी शुरू हो चुकी है। भारत इस एडिशन में हर हाल में अपना खिताब बचाने के इरादे से उतरेगा। टीम इंडिया की नजरें मजबूत प्रदर्शन और लगातार जीत पर होंगी, ताकि वे अपने टी-20 वर्ल्ड कप का दबदबा कायम रख सकें।

अब तक इन टीमों ने जीता है टी20 वर्ल्ड कप का खिताब

वर्ष विजेता देश
2007 भारत
2009 पाकिस्तान
2010 इंग्लैंड
2012 वेस्टइंडीज
2014 श्रीलंका
2016 वेस्टइंडीज
2021 ऑस्ट्रेलिया
2022 इंग्लैंड
2024 भारत

Yemen War: यमन में सरकारी सेना-हूती विद्रोहियों के बीच भीषण जंग, 24 घंटे में 44 की मौत

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP