वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (फोटो सोर्स- आईसीसी) 
क्रिकेट

ICC टेस्ट क्रिकेट को लेकर जल्द लेगा बड़ा फैसला, WTC में पाइंट सिस्टम को लेकर हो सकता है बदलाव

'द गार्जियन' ने एक रिपोर्ट का खुलासा किया है। गार्जियन की इस रिपोर्ट में बताया गया है कि आईसीसी आगे रग्बी यूनियन की तर्ज पर जीत के अंतर और विरोधी टीम की ताकत के आधार पर बोनस अंक देने वाला सिस्टम लाने की योजना बना रही है।

संजय सिंह बिष्ट

स्पोर्ट्स डेस्क: मौजूदा वक्त में क्रिकेट के रूप रंग में काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इस खेल को और ज्यादा रोचक बनाने के लिए आएदिन इसके नियम को बदलते हुए देखा जाता है। इसी कड़ी में एक बार फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) बदलाव की ओर देख रही है। इस बार ये बदलाव टेस्ट क्रिकेट में किया जा सकता है। खबर है कि आईसीसी आगामी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) चक्र से पॉइंट सिस्टम में अहम बदलाव करने पर  विचार कर रही है।

'द गार्जियन' ने एक रिपोर्ट का खुलासा किया है। गार्जियन की इस रिपोर्ट में बताया गया है कि आईसीसी आगे रग्बी यूनियन की तर्ज पर जीत के अंतर और विरोधी टीम की ताकत के आधार पर बोनस अंक देने वाला सिस्टम लाने की योजना बना रही है। इसमें पाइंट सिस्टम के आधार पर विपक्षी टीम की जीत पर कुछ अतिरिक्त पाइंट्स दिए जाएंगे।

गौरतलब है कि मौजूदा वक्त में आईसीसी टेस्ट मैच की जीत पर 12, टाई पर 6 और ड्रॉ होने पर 4 अंक देता है। बीते कुछ वक्त से इस नियम की आलोचना हो रही थी। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण था कि ये नियम बड़ी टीमों जैसे कि भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के लिए नुकसानदायक था। क्रिकेट की ये बड़ी टीमें आपस में ज्यादा क्रिकेट खेलती हैं। ऐसे में दोनों का काफी नुकसान का सामना करना पड़ता है। दूसरी तरफ अन्य टीमें आसान टीमों से जीतकर WTC में  आगे बढ़ जाती है।

मीडिया रिपोट्टस के मुताबिक, इस बार साउथ अफ्रीका के फाइनल में पहुंचने को लेकर भी बहुत सवाल उठ रहे हैं। अफ्रीका ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोई टेस्ट मैच नहीं खेला। इसके बाद भी उसने बांग्लादेश, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ जीत और भारत के खिलाफ एक ड्रॉ के जरिए जरूरी अंक जुटा लिया। बता दें कि डब्ल्यूटीसी का नया चक्र इस साल जून में भारत और इंग्लैंड की सीरीज से शुरु होगा। इससे कुछ समय पहले लॉर्ड्स में साउथ अफ्रीका व ऑस्ट्रेलिया के बीच 2023-2025 डब्ल्यूटीसी फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

क्या राजनीति में आएंगी तृषा कृष्णन? CM विजय के नाम से जुड़ी चर्चा के बीच समर्थकों ने लॉन्च किया नया फोरम

दिल्ली-NCR की हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केवल BS-6 वाहनों की होगी एंट्री; पड़ोसी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: 24 नवंबर को किन राज्यों में होगी भारी बारिश और कहां सताएगी ठंड? इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

हिंदू राजा के बेटे ने अपनाया था इस्लाम! लश्कर आतंकी फैसल नदीम ने अपने पूर्वजों को लेकर किया दावा

खुद को बाहुबली समझना बंद करें...बिहार के सेशन जज को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- नीयत सही पर तरीका गलत