भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी (फोटो सोर्स- @BCCI) 
क्रिकेट

ICC ने चुनी T20 वर्ल्ड कप 2026 टीम ऑफ द टूर्नामेंट, 4 भारतीय खिलाड़ी शामिल, पाक बल्लेबाज ने भी मारी एंट्री

Team of the Tournament: आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान किया है। इस टीम में चार भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है, जबकि पाकिस्तान का एक खिलाड़ी भी शामिल किया गया है।

संजय सिंह बिष्ट

ICC Team of the Tournament: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने सोमवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान कर दिया है। इस टीम में भारत के चार खिलाड़ियों को जगह मिली है। संजू सैमसन, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को शानदार प्रदर्शन के दम पर इस टीम में शामिल किया गया है। हालांकि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि उन्हें न तो टीम का कप्तान बनाया गया और न ही प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई। आईसीसी ने साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम को टीम ऑफ द टूर्नामेंट का कप्तान चुना है। मार्करम की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने टूर्नामेंट में लगातार सात मैच जीतकर सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था, हालांकि सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने उन्हें 9 विकेट से हरा दिया।

भारत ने रचा इतिहास

भले ही सूर्यकुमार यादव को टीम ऑफ द टूर्नामेंट में जगह नहीं मिली, लेकिन उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ही सिमट गई। इस जीत के साथ भारत लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गया है। साथ ही भारत तीन बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला इकलौता देश भी बन गया है। इससे पहले भारत ने 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पहला खिताब जीता था, जबकि 2024 में रोहित शर्मा की अगुआई में टीम ने दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की थी।

संजू सैमसन और फरहान ओपनर के रूप में शामिल

टीम ऑफ द टूर्नामेंट में संजू सैमसन और पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को ओपनर के तौर पर चुना गया है। संजू सैमसन ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी की और पांच मैचों में 199.37 के स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया। सैमसन ने लगातार तीन अर्धशतक लगाए और सेमीफाइनल व फाइनल दोनों में 89-89 रन की अहम पारियां खेलीं। वहीं पाकिस्तान के फरहान इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने 160.25 के स्ट्राइक रेट से 383 रन बनाए, जिसमें दो शतक शामिल हैं। ईशान किशन ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 मैचों में 193.29 के स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए और तीन अर्धशतक जड़े।

ऑलराउंडर और गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन

ऑलराउंडर के तौर पर हार्दिक पांड्या ने टीम के लिए अहम योगदान दिया। उन्होंने नई गेंद से गेंदबाजी करते हुए 9 मैचों में 9 विकेट हासिल किए और बल्लेबाजी में 217 रन भी बनाए। वहीं जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 मैचों में 14 विकेट झटके। फाइनल मुकाबले में उन्होंने चार ओवर में 15 रन देकर चार विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच बने। टीम ऑफ द टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के दो-दो खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि पाकिस्तान, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के एक-एक खिलाड़ी को जगह मिली है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम ऑफ द टूर्नामेंट

संजू सैमसन, साहिबजादा फरहान, ईशान किशन, एडेन मार्करम (कप्तान), हार्दिक पांड्या, विल जैक्स, जेसन होल्डर, जसप्रीत बुमराह, लुंगी एनगिडी, आदिल राशिद और ब्लेसिंग मुजरबानी।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान