विराट कोहली और डेरिल मिचेल (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

ICC Ranking में विराट कोहली को लगा बड़ा झटका, न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल ODI में बने नंबर-1

ICC ODIs Ranking: आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। ताजा रैंकिंग में विराट कोहली नंबर-2 पर खिसक गए हैं। वहीं न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल वनडे रैंकिंग में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

Virat Kohli and Daryl Mitchell ODI Ranking: आईसीसी ने बुधवार को ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। ताजा रैंकिंग में भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली को बड़ा झटका लगा है। ताजा रैंकिंग में विराट कोहली नंबर-1 के पायदान से फिसलकर नंबर-2 पर पहुंच गए हैं। वहीं न्यूजीलैंड के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। डेरिल मिचेल पहली बार वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे हैं।

डेरिल मिचेल ने हाल में ही हुए वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 300 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस शानदार प्रदर्शन के बदौलत डेरिल मिचेल ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है। डेरिल मिचेल 845 अंकों के साथ पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर विराट कोहली खिसक गई है। विराट कोहली 795 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है।

रोहित शर्मा चौथे नंबर पर खिसके

वहीं रोहित शर्मा की रैंकिंग में भी गिरावट हुई है। रोहित शर्मा वनडे रैंकिंग में अब चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा को प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। जिसके कारण उन्हें चौथे नंबर पर खिसकना पड़ा। आईसीसी वनडे रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल है। वहीं रैंकिंग में 11वें पायदान पर श्रेयस अय्यर हैं। श्रेयस अय्यर का भी यह सीरीज अच्छा नहीं रहा। जिस कारण उन्हें एक पायदान पीछे खिसकना पड़ा।

ICC वनडे रैंकिंग की ताजा लिस्ट

क्रम देश खिलाड़ी का नाम वर्तमान रेटिंग करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग
1 न्यूज़ीलैंड डेरिल मिचेल 845 845 बनाम भारत, इंदौर 2026
2 भारत विराट कोहली 795 909 बनाम इंग्लैंड, हेडिंग्ले 2018
3 अफगानिस्तान इब्राहिम जदरान 764 764 बनाम बांग्लादेश, अबू धाबी 2025
4 भारत रोहित शर्मा 757 882 बनाम श्रीलंका, हेडिंग्ले 2019
5 भारत शुभमन गिल 723 847 बनाम ऑस्ट्रेलिया, इंदौर 2023
6 पाकिस्तान बाबर आज़म 722 898 बनाम वेस्टइंडीज, मुल्तान 2022
7 आयरलैंड हैरी टेक्टर 708 767 बनाम अफगानिस्तान, शारजाह 2024
8 वेस्टइंडीज शाई होप 701 802 बनाम बांग्लादेश, मलाहाइड 2019
9 श्रीलंका चरित असलंका 690 725 बनाम बांग्लादेश, कोलंबो (RPS) 2025
10 भारत के.एल. राहुल 670 683 बनाम न्यूज़ीलैंड, राजकोट 2026

मिचेल के लिए रहा यादगार सीरीज

भारत में भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में डेरिल मिचेल ने कुल 352 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने तीन मैचों में दो शतकीय पारी खेली। मिचेल के इस प्रदर्शन ने न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत में भारतीय टीम को 2-1 से हराकर वनडे सीरीज जीत ली। डेरिल मिचेल को शानदार प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी दिया गया।

कोहली का कैसा रहा प्रदर्शन

वहीं व‍िराट कोहली ने भी वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था, वह सीरीज में रन बनाने के मामले में म‍िचेल के बाद नंबर 2 पर रहे। कोहली ने सीरीज में 3 मैचों में 240 रन बनाए, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 124 रहा। उन्होंने 80.00 के एवरेज और 105.26 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। इसके बाद भी कोहली को एक पायदान का नुकसान हुआ है।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान