आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ नॉमिनी (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

ICC Player of the Month की रेस में इन तीन दिग्गजों की टक्कर, भारत का एक स्टार खिलाड़ी भी शामिल

ICC ने जनवरी 2026 के मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए डेरिल मिचेल, जो रूट और सूर्यकुमार यादव को नॉमिनेट किया। तीनों खिलाड़ियों ने हालिया सीरीज़ में शानदार प्रदर्शन किया।

उज्जवल सिन्हा

ICC Men’s Player of the Month nominees for January 2026: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने जनवरी के मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए तीन धाकड़ खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया है। इसमें भारत का भी एक खिलाड़ी शामिल है। मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए डेरिल मिचेल, जो रूट और सूर्यकुमार यादव को शामिल किया है।

इन तीनों खिलाड़ियों ने जनवरी-फरवरी 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। डेरिल मिचेल ने वनडे क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वहीं जो रूट ने भी वनडे और टेस्ट में अपना दम दिखाया। जबकि टी20 में सूर्यकुमार यादव ने शानदार प्रदर्शन किया है। अब देखना होगा कि किसे प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार मिलता है। तीनों नॉमिनेट खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

न्यूज़ीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने साल की बेहतरीन शुरुआत करते हुए भारत के खिलाफ पांच मैचों की ODI सीरीज में अपनी टीम को 2-1 से जीत दिलाई। मिशेल ने सीरीज के दूसरे और तीसरे मैच में लगातार सेंचुरी लगाकर टीम को 0-1 से पीछे होने से बचाया। कुल 352 रन बनाने के साथ उनकी औसत 176 रही, और उन्हें प्लेयर ऑफ़ द सीरीज चुना गया। इसके अलावा मिचेल वनडे रैंकिंग में नंबर 1 पर पहुंच गए। T20I सीरीज़ में भी उन्होंने 186.56 के स्ट्राइक रेट से 125 रन बनाए और टीम को महत्वपूर्ण जीत दिलाई।

रूट का शानदार प्रदर्शन

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में इंग्लैंड की कमबैक जीत के नायक रहे। रूट ने पहले मैच में 61, दूसरे में 75 और अंतिम मैच में नाबाद 111 रन बनाकर इंग्लैंड को 0-1 से पीछे होने के बाद 2-1 से सीरीज जीत दिलाई। कुल 242 रन और दो विकेट के योगदान के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। रूट ने पहले ही एशेज 2025/26 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी काबिलियत साबित की थी, खासकर सिडनी टेस्ट की पहली पारी में 160 रन बनाकर। यह पारी इंग्लैंड के लिए काफी अहम साबित हुई थी।

वर्ल्ड कप से पहले फॉर्म में लौटे सूर्यकुमार यादव

भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले फॉर्म में लौटे। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज में 242 रन बनाए। जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 196.74 का रहा और टीम को 4-1 से जीत दिलाई। खासतौर पर दूसरे मैच में नाबाद 82 रन बनाकर उन्होंने भारत को न्यूजीलैंड के 208 रन का लक्ष्य मात्र 15.2 ओवर में पार करने में मदद की। यादव ने तीन हाफ-सेंचुरी लगाकर अपना बुरे दौर पीछे छोड़ा और टीम के लिए लगातार प्रदर्शन किया।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला