जय शाह (सौजन्य-एक्स) 
क्रिकेट

क्रिकेट में होगा बड़ा बदलाव, आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने बताया फ्यूचर प्लान

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने अब नई जिम्मेदारी संभाली है। जहां अब जय शाह ने आईसीसी के चेयरमैन के रूप अब पद संभाल लिया है। पद संभालते ही जय शाह ने अपने आगे के नए प्लान के बारे में बताया जिसमें उन्होंने क्रिकेट में होनेवाले नए बदलाव का भी जिक्र किया।

प्रिया जैस

नई दिल्ली : बीसीसीआई सचिव जय शाह ने अब नई जिम्मेदारी संभाली है। जहां अब जय शाह ने आईसीसी के चेयरमैन के रूप अब पद संभाल लिया है। पद संभालते ही जय शाह ने अपने आगे के नए प्लान के बारे में बताया जिसमें उन्होंने क्रिकेट में होनेवाले नए बदलाव का भी जिक्र किया।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नव-निर्वाचित चेयरमैन जय शाह ने मंगलवार को कहा कि वह अपने कार्यकाल में यह सुनिश्चित करेंगे कि टेस्ट क्रिकेट खेल का ‘आधार' बने और इस दौरान वह ‘क्रिकेट की प्रगति में बाधा डालने वाली बाधाओं को दूर करने' का भी प्रयास करेंगे।

टेस्ट क्रिकेट को मिलेगी प्राथमिकता

वर्ष 2019 से बीसीसीआई सचिव की भूमिका निभा रहे 35 वर्षीय शाह 62 वर्षीय ग्रेग बार्कले से एक दिसंबर को पदभार ग्रहण करेंगे। वह आईसीसी के सबसे युवा चेयरमैन होंगे। न्यूजीलैंड के बार्कले ने दो साल के लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया।

आईसीसी चेयरमैन जय शाह

आईसीसी चेयरमैन जय शाह अब टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता देंगे।

बीसीसीआई द्वारा जारी बयान में शाह ने कहा, ‘‘टी20 स्वाभाविक रूप से एक रोमांचक प्रारूप है लेकिन यह भी उतना ही महत्वपूर्ण है कि टेस्ट क्रिकेट सभी के लिए प्राथमिकता बना रहे क्योंकि यह हमारे खेल का आधार है।''

यह भी पढ़ें- क्रिकेट की दुनिया में और बढ़ेगा भारत का दबदबा, जय शाह बने आईसीसी के चेयरमैन

नई प्रतिभा की होगी खोज

उन्होंने कहा, ‘‘हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि क्रिकेटरों को लंबे प्रारूप की ओर आकर्षित किया जाए और हमारे प्रयास इस लक्ष्य की ओर केंद्रित होंगे।''

शाह ने कहा, ‘‘मैं अपने कार्यकाल के दौरान प्रतिभा खोज के लिए एक अलग कार्यक्रम स्थापित करने की दिशा में काम करना चाहूंगा और मैं इस कार्यक्रम में आपके समर्थन की आशा करता हूं।''

जय शाह ने दुनिया भर में खेल के मानकों को और ऊपर उठाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आईसीसी के सदस्य बोर्डों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने आईसीसी के अध्यक्ष की इस प्रतिष्ठित भूमिका को संभालने के लिए मुझ पर अपना भरोसा जताया। मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि मैं दुनिया भर में हमारे खेल के मानक को ऊपर उठाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।''

(एजेंसी इनपुट के साथ)         

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा