बांग्लादेश टीम (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

T20 World Cup के मुकाबले भारत से बाहर करवाने पर अड़ा बांग्लादेश, ICC ने फिर से सोचने का दिया समय

BCB stands will not travel to India: T20 World Cup में बांग्लादेश ने भारत में खेलने से इनकार किया। ICC ने BCB से अपने फैसले पर फिर से सोचने का आग्रह किया, जबकि विवाद सुलझाने के लिए बातचीत जारी है।

उज्जवल सिन्हा

ICC asks Bangladesh to Reconsider its Decision: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब एक महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे में अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि बांग्लादेश भारत में वर्ल्ड कप खेलने आएगा या नहीं। बांग्लादेश अपने फैसले पर अड़ा हुआ है। वो भारत के बाद किसी अन्य वेन्यू पर मैच करवाने की मांग कर रहा है। 7 फरवरी से पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होगी। ऐसे में शेड्यूल में किसी भी बदलाव की संभावना बहुत कम है। उम्मीद है कि आईसीसी जल्द ही इस मामले पर अंतिम फैसला लेगा।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने मंगलवार को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस की, जिसमें सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत न जाने के फैसले को दोहराया। बोर्ड चाहता है कि बांग्लादेश के मुकाबले भारत से बाहर किसी अन्य वेन्यू पर हों।

ICC ने BCB को अपने फैसले पर फिर से सोचने का कहा

भले ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपने देश के मुकाबले भारत से बाहर शिफ्ट करवाने का अनुरोध किया है, लेकिन आईसीसी ने स्पष्ट कर दिया है कि टूर्नामेंट का शेड्यूल पहले ही तय है। इसी के साथ आईसीसी ने बीसीबी से अपने फैसले पर फिर से सोचने का आग्रह किया, लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अपने फैसले पर कायम रहा। आईसीसी ने इसमें शामिल लॉजिस्टिकल चुनौतियों पर जोर दिया है। दोनों पक्ष एक संभावित समाधान खोजने के लिए बातचीत जारी रखने पर सहमत हुए।

BCB अपने फैसले पर अड़ा

बीसीबी ने बयान में कहा, "मंगलवार दोपहर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के बीच पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश नेशनल क्रिकेट टीम की भागीदारी पर चर्चा करने के लिए एक वीडियो कॉन्फ्रेंस हुई। चर्चा के दौरान, बीसीबी ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत न जाने के अपने फैसले के बारे में अपनी स्थिति की पुष्टि की। बोर्ड ने आईसीसी से बांग्लादेश के मुकाबलों को भारत से बाहर शिफ्ट करने को लेकर विचार करने का भी अनुरोध दोहराया है।"

इस मीटिंग में बीसीबी का प्रतिनिधित्व प्रेसिडेंट मोहम्मद अमीनुल इस्लाम, वाइस प्रेसिडेंट मोहम्मद शकावत हुसैन और फारूक अहमद, डायरेक्टर और क्रिकेट ऑपरेशंस कमेटी के चेयरमैन नजमुल आबेदीन और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर निजामुद्दीन चौधरी ने किया। अपनी प्राथमिकताओं की पुष्टि करते हुए, बीसीबी ने इस बात पर जोर दिया है कि खिलाड़ियों और स्टाफ की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बयान में कहा, "बीसीबी अपने खिलाड़ियों, अधिकारियों और स्टाफ की भलाई की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि इस मामले को सुलझाने के लिए आईसीसी के साथ रचनात्मक रूप से जुड़ा हुआ है।"

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल