हांगकांग (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

एशिया कप 2025 के लिए चीन ने किया टीम का ऐलान, पांचवीं बार होगी इस टूर्नामेंट का हिस्सा

Hong Kong Team for Asia Cup 2025: एशिया कप के लिए हांगकांग ने टीम का ऐलान कर दिया है। हांगकांग ने 20 सदस्यीय दल का ऐलान किया है। हांगकांग को पहला मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है।

उज्जवल सिन्हा

Hong Kong Team for Asia Cup 2025: एशिया कप का आगाज 9 सितंबर से होगा। इस टूर्नामेंट के लिए हांगकांग ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। हांगकांग ने यासिम मुर्तज़ा की कप्तानी में 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। एशिया कप में हांगकांग, चीन की टीम पांचवीं बार भाग लेगी।

हांगकांग की टीम इससे पहले 2004, 2008, 2018 और 2022 में खेल चुकी है। इस एशिया कप में हांगकांग को ग्रुप बी रखा गया है। जहां हांगकांग का पहला मुकाबला अफगानिस्तान के साथ होगा। उसके बाद बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ दो और मैच खेलेंगे। हांगकांग की टीम अगर लीग राउंड में टॉप-2 में रहती है तो वो सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। जहां ग्रुप ए की सर्वश्रेष्ठ दो टीमों के खिलाफ राउंड रॉबिन मुकाबला होगा।

मुख्य कोच कौशल सिल्वा ने क्या कहा?

मुख्य कोच कौशल सिल्वा ने कहा कि हम एशिया कप 2025 की तैयारी की शुरुआत इस दौरे से कर रहे हैं, जहां हम 20 खिलाड़ियों को लेकर जाएंगे। इस बड़ी टीम के साथ मुझे हर खिलाड़ी को बेहतर तरीके से समझने का मौका मिलेगा। साथ ही खिलाड़ियों को अपने खेल में सुधार करने, एक-दूसरे से बेहतर तालमेल बनाने और जीतने की सोच विकसित करने का अच्छा अवसर मिलेगा।"

कोच कौशल सिल्वा ने आगे कहा कि यह तैयारी दौरा टीम के लिए बहुत अहम है क्योंकि इससे खिलाड़ी वहां के मौसम और पिच की परिस्थितियों को समझ पाएंगे। हम अलग-अलग जगहों पर मैच खेलने की योजना बना रहे हैं और रात में अभ्यास कर मूल्यवान अनुभव जुटाएंगे, जो हमारे खिलाड़ियों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। हम सिर्फ भाग लेने नहीं, बल्कि जीतने और इस अनुभव का पूरा आनंद लेने के इरादे से पश्चिम एशिया जा रहे हैं।

एशिया कप के लिए हांगकांग की पूरी टीम

यासिम मुर्तजा (कप्तान), बाबर हयात (उप-कप्तान), जीशान अली (विकेटकीपर), नियाजाकत खान मोहम्मद, नसरुल्ला राणा, मार्टिन कोएट्जी, अंशुमान रथ, एहसान खान, कल्हान मार्क चल्लू, आयुष आशीष शुक्ला, मोहम्मद ऐजाज खान, अतीक उल रहमान इकबाल, किंचित शाह, आदिल महमूद, अनस खान, हारून मोहम्मद अरशद, अली-हसन, शाहिद वासिफ (विकेटकीपर), गजनफर मोहम्मद, मोहम्मद वहीद।

सपोर्ट स्टाफ

कौशल सिल्वा (मुख्य कोच), एंड्रयू लॉयड (सहायक कोच), मारियो सुरेश विलावरायन (सलाहकार कोच), क्रिस्टोफर पिकेट (टीम विश्लेषक), मैक्स येउंग (फिजियो) और स्मिता छेत्री (टीम मैनेजर)।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब