हॉकी एशिया कप (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Hockey Asia Cup के शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानें कब और किससे होगा भारत का मुकाबला

Hockey Asia Cup Schedule: हॉकी एशिया कप शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। आठ टीमों को दो पूल में बांटा गया है। भारत के साथ जापान, चीन और कजाकिस्तान को पूल ए में रखा गया है।

उज्जवल सिन्हा

Hockey Asia Cup 2025 Schedule: बिहार के राजगीर में होने वाले हॉकी एशिया कप का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 29 अगस्त से इस टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। वहीं इसका फाइनल मुकाबला 7 सितंबर को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम की घोषणा भी कर दी गई है।

एशिया कप में सभी टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। भारत को पूल ए में रखा गया है। भारत के साथ जापान, चीन और कजाकिस्तान को पूल ए में रखा गया है। वहीं पूल बी में मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चाइनिज ताइपे को रखा गया है। इस टूर्नामेंट से पाकिस्तान और ओमान की टीम बाहर हो गई है। पाकिस्तान की जगह बांग्लादेश को एशिया कप में शामिल किया गया है। जबकि ओमान की जगह कजाकिस्तान को शामिल किया गया है।

भारत एशिया कप में पहला मुकाबला 29 अगस्त को चीन के साथ खेलेगा। वहीं दूसरा मुकाबला 31 अगस्त को जापान के साथ होगा। लीग का अंतिम मुकाबला 1 सितंबर को कजाकिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा। इसके बाद फिर सुपर-4 राउंड का मुकाबला खेला जाएगा।

भारत के मैच का शेड्यूल

तारीख समय मैच पूल / स्थिति
29 अगस्त 2025 (शुक्रवार) दोपहर 3:00 भारत vs चीन पूल A
31 अगस्त 2025 (रविवार) दोपहर 3:00 जापान vs भारत पूल A
1 सितम्बर 2025 (सोमवार) रात 7:30 भारत vs कजाकिस्तान पूल A

इस लीग में कुल 24 मुकाबले खेले जाएंगे। लीग राउंड में सभी टीमों को 3-3 मुकाबले मिलेंगे। लीग में शानदार प्रदर्शन करने वाली 2-2 टीमें सुपर-4 के लिए क्वालीफाई करेंगी। पूल A से दो और पूल B से दो टीमें आगे जाएंगी। इस दौरान 2 सितंबर और 5 सितंबर को कोई मुकाबला नहीं खेला जाएगा। 1 सितंबर को टॉप-4 टीमें मिल जाएंगी। वहीं 4 सितंबर के बाद लगभग टॉप-2 टीमों की स्थिति भी साफ हो जाएगी।

हॉकी एशिया कप 2025 का शेड्यूल

तारीख (दिन) समय मुकाबला स्तर मैच पूल / स्थिति
29 अगस्त 2025 (शुक्रवार) सुबह 9:00 पूल मैच मलेशिया vs बांग्लादेश पूल B
29 अगस्त 2025 (शुक्रवार) सुबह 11:00 पूल मैच कोरिया vs चाइनीज ताइपे पूल B
29 अगस्त 2025 (शुक्रवार) दोपहर 1:00 पूल मैच जापान vs कजाकिस्तान पूल A
29 अगस्त 2025 (शुक्रवार) दोपहर 3:00 पूल मैच भारत vs चीन पूल A
30 अगस्त 2025 (शनिवार) दोपहर 1:00 पूल मैच बांग्लादेश vs चाइनीज ताइपे पूल B
30 अगस्त 2025 (शनिवार) दोपहर 3:00 पूल मैच कोरिया vs मलेशिया पूल B
31 अगस्त 2025 (रविवार) दोपहर 1:00 पूल मैच चीन vs कजाकिस्तान पूल A
31 अगस्त 2025 (रविवार) दोपहर 3:00 पूल मैच जापान vs भारत पूल A
1 सितम्बर 2025 (सोमवार) दोपहर 1:30 पूल मैच बांग्लादेश vs कोरिया पूल B
1 सितम्बर 2025 (सोमवार) दोपहर 3:30 पूल मैच मलेशिया vs चाइनीज ताइपे पूल B
1 सितम्बर 2025 (सोमवार) शाम 5:30 पूल मैच चीन vs जापान पूल A
1 सितम्बर 2025 (सोमवार) रात 7:30 पूल मैच भारत vs कजाकिस्तान पूल A
3 सितम्बर 2025 (बुधवार) दोपहर 2:30 5वीं-8वीं स्थान पूल A की 3rd टीम vs पूल B की 4th टीम प्लेऑफ़
3 सितम्बर 2025 (बुधवार) शाम 5:00 सुपर 4 पूल मैच TBD* vs TBD* सुपर 4
3 सितम्बर 2025 (बुधवार) रात 7:30 सुपर 4 पूल मैच TBD* vs TBD* सुपर 4
4 सितम्बर 2025 (गुरुवार) दोपहर 2:30 5वीं-8वीं स्थान TBD* vs TBD* प्लेऑफ़
4 सितम्बर 2025 (गुरुवार) शाम 5:00 सुपर 4 पूल मैच पूल B की 3rd टीम vs पूल A की 4th टीम सुपर 4
4 सितम्बर 2025 (गुरुवार) रात 7:30 सुपर 4 पूल मैच TBD* vs TBD* सुपर 4
5 सितम्बर 2025 (शुक्रवार) - आराम का दिन
6 सितम्बर 2025 (शनिवार) दोपहर 2:30 7वीं-8वीं स्थान M13 की हारने वाली टीम vs M16 की हारने वाली टीम प्लेऑफ़
6 सितम्बर 2025 (शनिवार) शाम 5:00 सुपर 4 पूल मैच TBD* vs TBD* सुपर 4
6 सितम्बर 2025 (शनिवार) रात 7:30 सुपर 4 पूल मैच TBD* vs TBD* सुपर 4
7 सितम्बर 2025 (रविवार) दोपहर 2:30 5वीं-6वीं स्थान M13 की विजेता टीम vs M16 की विजेता टीम प्लेऑफ़
7 सितम्बर 2025 (रविवार) शाम 5:00 तीसरा/चौथा स्थान सुपर 4 की 3rd टीम vs सुपर 4 की 4th टीम प्लेऑफ़
7 सितम्बर 2025 (रविवार) रात 7:30 फाइनल मैच सुपर 4 की 1st टीम vs सुपर 4 की 2nd टीम

पंजाब के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन, 2012 में बादल सरकार में रहे थे कैबिनेट मंत्री

प्रियंका गांधी के नाम पर बड़ा स्कैम, AI वीडियो में निवेश का लालच, ऑफिस ने किया अलर्ट

मुंबई धमाका मामले में शामिल अबू सलेम जेल से नहीं आएगा बाहर; सुप्रीम कोर्ट ने क्यों खारिज की रिहाई की याचिका?

उत्तराखंड चुनाव पर BJP का बड़ा मंथन, नितिन नबीन ने संभाली चुनावी कमान, 24 सीटों की समीक्षा पर दिया खास जोर

देर आए दुरुस्त आए, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोली मायावती, आकाश आनंद को पार्टी से किया आजाद, बताई वजह