चेन्नई सुपर किंग्स (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

चेपॉक में CSK का मेगा रीयूनियन, फिर साथ दिखेगी धोनी-रैना की जोड़ी, IPL 2026 से पहले सजेगी महफिल

CSK 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स चेपॉक में मेगा रीयूनियन आयोजित करेगी, जिसमें पुराने और नए खिलाड़ी शामिल होंगे।

संजय सिंह बिष्ट

Chennai Super Kings Mega Reunion: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और सभी 10 टीमें अपनी तैयारियों में जुट चुकी हैं। इसी बीच टूर्नामेंट के आगाज से पहले 22 मार्च को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम यानी चेपॉक में एक खास नजारा देखने को मिलेगा। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने नए सीजन से पहले मेगा रीयूनियन का आयोजन करने का फैसला किया है, जिसमें टीम के पुराने और नए खिलाड़ी एक साथ नजर आएंगे।

चेपॉक में होगा CSK का मेगा रीयूनियन

आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। उससे पहले 22 मार्च को चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स का मेगा रीयूनियन आयोजित होगा। इस खास कार्यक्रम के लिए फ्रेंचाइजी ने पहले सीजन से जुड़े कई पूर्व खिलाड़ियों को आमंत्रण भेजा है।

इस आयोजन में ऐसे खिलाड़ी भी शामिल होंगे, जो फिलहाल अन्य टीमों के साथ जुड़े हुए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मुथैया मुरलीधरन, मैथ्यू हेडन और ड्वेन ब्रावो जैसे दिग्गज भी इस रीयूनियन का हिस्सा बन सकते हैं।

शाम 4 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम

इस इवेंट को लेकर पहले यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि सीएसके कोई बड़ी घोषणा कर सकती है, लेकिन ऐसा नहीं है। टीम के CEO काशी विश्वनाथन ने स्पष्ट किया है कि यह सिर्फ नए सीजन से पहले का एक औपचारिक कार्यक्रम है। उनके अनुसार यह एक प्री-लॉन्च इवेंट और फैंस से जुड़ने का माध्यम है। हालांकि उन्होंने यह जरूर बताया कि पिछले 16 सीजन में टीम का हिस्सा रहे कई खिलाड़ी इसमें शामिल होंगे। मौजूदा स्क्वाड और सपोर्ट स्टाफ के अलावा लगभग 19-20 पूर्व खिलाड़ियों के आने की संभावना है। यह खास आयोजन शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा और इसमें मशहूर संगीतकार ए आर रहमान भी परफॉर्म करते नजर आएंगे, जिससे कार्यक्रम और भी यादगार बनने वाला है।

सुरेश रैना समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद

सीएसके ने इस कार्यक्रम के लिए अन्य फ्रेंचाइजी से भी संपर्क किया है ताकि उनके सपोर्ट स्टाफ में शामिल पूर्व चेन्नई खिलाड़ियों को एक दिन की छुट्टी मिल सके। टीम के पूर्व स्टार और ‘चिन्ना थाला’ सुरेश रैना ने इस रीयूनियन में अपनी मौजूदगी की पुष्टि कर दी है। हालांकि आर अश्विन इस दिन शहर से बाहर रहेंगे। वहीं संजू सैमसन और शिवम दुबे भी इस दौरान टीम से जुड़ सकते हैं, जो हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली टीम का हिस्सा थे।

CSK कब खेलेगी अपना पहला मैच

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में करेगी। इसके बाद टीम अपना पहला घरेलू मुकाबला 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ चेपॉक में खेलेगी। इस मेगा रीयूनियन के जरिए सीएसके अपने गौरवशाली इतिहास को सेलिब्रेट करने के साथ-साथ नए सीजन के लिए फैंस का उत्साह भी बढ़ाना चाहती है।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे