हर्ष दुबे (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल के लिए मोहम्मद फैज की विदर्भ टीम में एंट्री, रणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे को मिली कमान

Vidarbha: विजय हजारे ट्रॉफी 2025–26 के फाइनल के लिए विदर्भ ने मोहम्मद फैज को टीम में शामिल किया है। वहीं रणजी ट्रॉफी में अक्षय वाडकर के चोटिल होने पर हर्ष दुबे को कप्तानी सौंपी गई है।

उज्जवल सिन्हा

Harsh Dubey To Lead Vidarbha In Ranji Trophy: बीसीसीआई द्वारा आयोजित विजय हजारे ट्रॉफी 2025–26 अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और 18 जनवरी को बेंगलुरु में टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस अहम मैच से पहले विदर्भ क्रिकेट संघ ने टीम में मोहम्मद फैज को शामिल कर अपनी तैयारियों को और मजबूती दी है। फैज के जुड़ने से टीम के संतुलन और गहराई में इजाफा होने की उम्मीद है।

इसके साथ ही विदर्भ ने आगामी रणजी ट्रॉफी मुकाबले के लिए भी अपनी टीम की घोषणा कर दी है। टीम के नियमित कप्तान अक्षय वाडकर के चोटिल होने के कारण चयन समिति ने हर्ष दुबे को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है। दुबे घरेलू क्रिकेट में अपने निरंतर प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं और उनसे टीम को मजबूती देने की उम्मीद होगी। दुबे की कप्तानी में विदर्भ की टीम विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची है। अब देखना है कि क्या फाइनल में दुबे अपनी टीम को खिताब दिलाने में कामयाब होते हैं या नहीं।

22 से शुरू होगा रणजी ट्रॉफी का मुकाबला

विदर्भ क्रिकेट संघ की सीनियर चयन समिति ने 22 से 25 जनवरी तक रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ‘ए’ में आंध्र प्रदेश के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए 17 सदस्यीय टीम का चयन किया है। यह मैच अनंतपुर में खेला जाएगा।

घोषित टीम में अनुभव और युवा प्रतिभा का संतुलित मिश्रण नजर आता है। यश राठौड़ (उपकप्तान), ध्रुव शौरी और आर. समर्थ जैसे अनुभवी बल्लेबाज़ टीम की बल्लेबाज़ी को स्थिरता देंगे, जबकि दर्शन नालकंडे, प्रफुल हिंगे और नचिकेत भूते जैसे गेंदबाज़ों से अहम भूमिका निभाने की उम्मीद की जा रही है। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी शिवम देशमुख और रोहित बिंकर संभालेंगे।

आंध्र प्रदेश के खिलाफ विदर्भ की रणजी ट्रॉफी टीम

हर्ष दुबे (कप्तान), अथर्व तायडे, यश राठौड़ (उपकप्तान), अमन मोखाडे, पार्थ रेखाड़े, नचिकेत भूते, दर्शन नालकंडे, प्रफुल हिंगे, यश कदम, शुभम कापसे, शिवम देशमुख (विकेटकीपर), गणेश भोसले, सत्यम भोयर, आदित्य ठाकरे, रोहित बिंकर (विकेटकीपर), ध्रुव शौरी, आर. समर्थ। कोच – उस्मान ग़नी, सहायक कोच – धर्मेंद्र अहलावत एस एंड सी कोच – युवराज सिंह दासोंधी, फिजियो – डॉ. नितिन खुराना को बरकरार रखा गया है।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब