हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

पहली गेंद, पहला छक्का...हार्दिक ने गर्लफ्रेंड से किए वादे को किया पूरा, पचासा के बाद दी फ्लाइंग किस

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली गेंद पर छक्का लगाकर अपनी गर्लफ्रेंड से किया वादा पूरा किया। उन्होंने मैच से पहले माहिका शर्मा को कहा था कि पहले गेंद पर छक्का लगाऊंगा।

उज्जवल सिन्हा

Hardik Pandya Promise to his Girlfriend: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पांच मैचों की टी20 सीरीज के पांचवें मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने महज 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा करते हुए इतिहास रच दिया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांचवें टी20 में भारत की शानदार जीत के बाद हार्दिक पांड्या ने फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने 16 गेंदों में खेली गई अपनी रिकॉर्ड तोड़ अर्धशतकीय पारी पर खुलकर बात की और बताया कि बल्लेबाजी के दौरान उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उन्होंने भारत के लिए दूसरा सबसे तेज़ टी20 अर्धशतक जड़ दिया है।

हार्दिक ने कहा, “जब मैं आउट होकर वापस आया, तो हमारी सोशल मीडिया टीम ने मुझे इस उपलब्धि के बारे में बताया। मेरी पहली प्रतिक्रिया थी, ‘अरे, मैं नंबर 1 बनने से चूक गया!’ लेकिन खुशी है कि यह रिकॉर्ड अभी भी दिग्गज युवराज सिंह के नाम दर्ज है।”

पहली गेंद पर छक्का का वादा निभाया

हार्दिक ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान दिखाए गए आत्मविश्वास का राज भी साझा किया। उन्होंने बताया कि क्रीज पर जाने से पहले ही उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा से कह दिया था कि वह पहली ही गेंद पर छक्का मारने की कोशिश करेंगे। हार्दिक ने कहा, “मुझे पूरा भरोसा था कि मैं इसमें सफल हो जाऊंगा। उस समय की स्थिति मेरे खेल के अंदाज के बिल्कुल अनुकूल थी, इसलिए मैंने खुद पर भरोसा किया और यह रणनीति काम कर गई। इसे मैंने एक कैलकुलेटेड रिस्क लिया, जो मेरे पक्ष में गया।

हार्दिक पांड्या ने आगे कहा, “चुनौती हमेशा रोमांचक होती है। चाहे कितनी भी मुश्किलें आएं, लक्ष्य है मजबूत होकर वापस आना, बेहतर बनना और बड़ा प्रभाव डालना। जब सब कुछ एक साथ होता है, तो सच में बहुत अच्छा लगता है लेकिन सफ़र जारी है। तैयारी, योजना और कड़ी मेहनत कभी रुकती नहीं।

हार्दिक पांड्या की धमाकेदार पारी

हार्दिक पांड्या ने 25 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 63 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत छक्के के साथ की। इसके बाद तो उन्होने गेंदबाजों को अपने रिमांड पर रखा। इस पारी के दौरान हार्दिक पांड्या ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। उन्होंने टी20 आई में 2000 रन पूरे किए। इसके साथ ही वो ऐसा करने वाले भारत के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। अर्धशतक पूरा करते ही हार्दिक पांड्या ने स्टैंड्स में बैठी माहिक शर्मा को फ्लइंग किस देकर सेलिब्रेट किया।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें