हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

'आप हमारी टीम की...', MI में 15 साल पूरे होने पर पांड्या ने Rohit Sharma को लेकर कही ये बड़ी बात

Rohit Sharma: मुंबई इंडियंस की टीम के साथ रोहित शर्मा ने अपने 15 साल पूरे किए। 15 साल पूरा होने पर टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने खास अंदाज में रोहित शर्मा को बधाई दी।

उज्जवल सिन्हा

Hardik Pandya Hails Rohit Sharma: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को फ्रेंचाइजी के साथ 15 साल पूरे करने पर बधाई दी। हार्दिक ने ड्रेसिंग रूम में दिल को छू लेने वाली एक स्पीच दी। अपनी स्पीच में हार्दिक ने रोहित को एमआई के खिलाड़ियों का सबसे बड़ा प्रेरणास्त्रोत बताया।

हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए एक वीडियो में कहा, "रो, 15 साल पूरे होने पर बधाई। इतने सालों तक इस फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करने के लिए आपका धन्यवाद। मैंने डेब्यू किया, बुमराह ने किया, हममें से कई लोगों ने आपके नेतृत्व में डेब्यू किया है। इतने सारे लोगों को प्रेरित करने के लिए धन्यवाद जो इस फ्रेंचाइजी के लिए खेलने आए हैं और उसी समय भारत के लिए भी। आप एक इंसान के तौर पर भी कमाल और शानदार रहे हैं। आप बहुत फ्रेंडली और खुले विचारों वाले रहे हैं। आपने इतने सालों तक जिस तरह से टीम का आगे बढ़कर नेतृत्व किया है उसके लिए बहुत धन्यवाद।"

मुंबई इंडियंस के साथ 15 साल पूरे होने पर, रोहित ने टीम के साथियों, सपोर्ट स्टाफ और फ्रेंचाइजी मैनेजमेंट का दिल से शुक्रिया अदा किया, और फ्रेंचाइजी द्वारा पोस्ट किए गए एक और वीडियो में बतौर कप्तान अपनी यात्रा को आकार देने का श्रेय टीम के माहौल को दिया।

Rohit Sharma ने अपनी कप्तानी में MI को बनाया सबसे सफल फ्रेंचाइजी

रोहित ने अपनी कप्तानी में एमआई को लीग की सबसे कामयाब फ्रेंचाइजी बनाया। इस पर उन्होंने कहा कि ये कामयाबियां किसी एक की काबिलियत के बजाय टीम की मेहनत का नतीजा थीं। फ्रेंचाइजी और उसके स्टेकहोल्डर्स के समर्थन ने एक कप्तान और एक व्यक्ति के तौर पर मुझे आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। रोहित ने फ्रेंचाइजी ओनरशिप का भी शुक्रिया अदा किया और अपने करियर के अहम दौर में उनका साथ देने में उनकी भूमिका को माना।

IPL में Rohit Sharma का करियर

2008 में रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर का आगाज डेक्कन चार्जर्स के साथ किया था। वह इस टीम के साथ 2010 तक रहे। आईपीएल 2011 में वह मुंबई इंडियंस से जुड़े और अब तक इस टीम का हिस्सा बने हुए हैं। एमआई ने रोहित को 2013 में कप्तान बनाया था। वह 2023 तक इस टीम के कप्तान रहे। दस साल की कप्तानी में रोहित ने 5 बार (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) मुंबई को आईपीएल का चैंपियन बनाया। सीएसके के अलावा 5 आईपीएल खिताब जीतने वाली एमआई सिर्फ दूसरी टीम है। रोहित मुंबई इंडियंस के सफलतम बल्लेबाज हैं। 239 मैचों की 235 पारियों में 2 शतक और 41 अर्धशतक लगाते हुए वह 6,267 रन बना चुके हैं।

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान

बिलासपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पत्थरबाजी में 5 घायल; 300 पुलिसकर्मी तैनात

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा