हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs SA: हार्दिक पांड्या ने फिफ्टी जड़ते ही माहिका शर्मा को दिया फ्लाइंग किस, वायरल हुआ वीडियो

Hardik Pandya flying kiss Video: साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार्दिक पांड्या ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की। अर्धशतक लगाने के बाद वो अपनी गर्लफ्रैंड को मैदान से प्लाइंग Kiss करते दिखें।

संजय सिंह बिष्ट

Hardik Pandya girlfriend Mahika Sharma: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर खबर ली और दर्शकों को रोमांचक क्रिकेट देखने को मिला। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पूरे 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 231 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की शानदार शुरुआत

भारतीय पारी की शुरुआत संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने की। दोनों बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए टीम को तेज शुरुआत दिलाई। पहले विकेट के लिए दोनों के बीच अहम साझेदारी देखने को मिली। संजू सैमसन ने 22 गेंदों में 37 रन बनाए, जिसमें कई आकर्षक शॉट शामिल रहे। वहीं अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 34 रनों की तेज पारी खेली और पावरप्ले में टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या का बल्लेबाजी शो

मध्यक्रम में तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने साउथ अफ्रीकी गेंदबाजी आक्रमण की कमर तोड़ दी। तिलक वर्मा ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण दिखाते हुए 42 गेंदों में 73 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट लगाए और रन गति को लगातार तेज बनाए रखा।

हार्दिक पांड्या ने ठोका तूफानी अर्धशतक

हार्दिक पांड्या ने मैदान पर आते ही अपने इरादे साफ कर दिए। उन्होंने केवल 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और भारत की ओर से सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। इस पारी के साथ उन्होंने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया, जबकि युवराज सिंह का 12 गेंदों वाला रिकॉर्ड अब भी कायम है। हार्दिक ने 25 गेंदों में 63 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 252 का रहा।

माहिका शर्मा के लिए खास सेलिब्रेशन

अर्धशतक पूरा करने के बाद हार्दिक पांड्या का जश्न सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। उन्होंने स्टैंड में मौजूद अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की ओर फ्लाइंग किस दिया। इसके जवाब में माहिका ने भी मुस्कुराते हुए फ्लाइंग किस किया। यह खास पल कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया। हार्दिक ने कुछ महीने पहले ही माहिका के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था।

भारत ने खड़ा किया 231 रनों का पहाड़

संजू, अभिषेक, तिलक और हार्दिक की दमदार पारियों के दम पर भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने 231 रनों की बड़ी चुनौती रखी। इस शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन ने मैच को रोमांचक बना दिया और टीम इंडिया ने सीरीज के आखिरी मुकाबले में अपनी ताकत का पूरा प्रदर्शन किया।

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नवीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज

जेल में डाल दो, गला घोंट दो... सिर नहीं झुकेगा, पुलिस स्टेशन से बाहर आते ही अभिषेक बनर्जी का तीखा बयान