हार्दिक पांड्या (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

रॉकस्टार पांड्या! 10 मिनट का दमदार प्रदर्शन फिर फैंस की दिवानगी, हार्दिक ने बताया उनकी सफलता का राज

Hardik Pandya Half Century: भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने कहा कि चोट से उबरने के बाद उनकी दमदार वापसी सकारात्मक सोच की वजह से संभव हो सकी। रॉकस्टार जैसी सोच को उन्होंने अपनी प्रेरणा बताई।

संजय सिंह बिष्ट

Hardik Pandya Statement: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने चोट से उबरने के बाद जिस तरह मैदान पर वापसी की, वह उनकी मजबूत मानसिकता का साफ सबूत है। हार्दिक का मानना है कि चोट से लौटने के लिए सिर्फ फिटनेस ही नहीं, बल्कि सकारात्मक सोच सबसे बड़ा हथियार होती है। एशिया कप 2025 के दौरान चोटिल होने के बाद हार्दिक ने खुद से वादा किया था कि वह पहले से ज्यादा मजबूत बनकर लौटेंगे।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दिखी वापसी की झलक

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने महज 28 गेंदों में नाबाद 59 रन की तूफानी पारी खेली और गेंदबाजी में भी 16 रन देकर एक विकेट झटका। हार्दिक की इस दमदार मौजूदगी की बदौलत भारत ने मैच को 101 रन से अपने नाम किया और सीरीज की शुरुआत जोरदार अंदाज में की।

मानसिक मजबूती ने बदला नजरिया

बीसीसीआई टीवी को दिए इंटरव्यू में हार्दिक ने कहा कि चोटें सिर्फ शरीर को नहीं, बल्कि दिमाग को भी चुनौती देती हैं। ऐसे समय में आत्मविश्वास बनाए रखना सबसे मुश्किल होता है। उन्होंने बताया कि परिवार और करीबी लोगों का साथ उन्हें फिर से खुद पर भरोसा करने की ताकत देता है। हार्दिक के मुताबिक, अगर एक खिलाड़ी खुद पर भरोसा करना छोड़ दे, तो मैदान पर वापसी करना नामुमकिन हो जाता है।

खुद पर भरोसा ही सबसे बड़ी ताकत

हार्दिक पांड्या का साफ मानना है कि आत्मविश्वास भीतर से आता है। वह इस बात की ज्यादा चिंता नहीं करते कि लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं। उनके लिए अहम यह है कि वह खुद को किस नजर से देखते हैं। हार्दिक ने कहा कि वह सीधे और ईमानदार इंसान हैं और मैदान पर भी वही रहना पसंद करते हैं। यही सोच उन्हें दबाव में भी खुलकर खेलने की आजादी देती है।

हार्दिक का कहना है कि अब उनका लक्ष्य सिर्फ खेल को एंजॉय करना है। मैदान पर हर पल को जीना और खुद को पहले से बेहतर बनाना ही उनकी प्राथमिकता है। वह खुद को किसी दबाव में नहीं रखना चाहते और सिर्फ अपने खेल पर फोकस करना चाहते हैं।

रॉकस्टार वाली सोच से हार्दिक को मिलती है प्रेरणा

हार्दिक पांड्या ने अपनी प्रेरणा का उदाहरण रॉकस्टार से दिया। उनका मानना है कि जैसे एक रॉकस्टार मंच पर आता है और कुछ मिनटों में दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देता है, वैसे ही वह मैदान पर उतरकर फैंस को रोमांच देना चाहते हैं। दर्शकों का समर्थन उन्हें नई ऊर्जा देता है और यही एहसास उन्हें हर मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी