हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

T20 World Cup: हार्दिक को मिला स्पेशल ट्रीटमेंट? BCCI के सख्त नियमों के बाद भी गर्लफ्रेंड के साथ दिखे पांड्या

Hardik Pandya and Mahieka Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच श्रीलंका एयरपोर्ट पर हार्दिक पांड्या माहिका शर्मा के साथ नजर आए। बीसीसीआई के सख्त नियमों के बावजूद वीडियो वायरल होने से विवाद तेज हो गया।

उज्जवल सिन्हा

Hardik Pandya and Mahieka Sharma Spotted In Sri Lanka Airport: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने अब तक खेले गए दो मैचों में दो जीत हासिल करके अपने ग्रुप में टॉप पर है। हालांकि, इसके बावजूद भारतीय टीम का एक खिलाड़ी चर्चा का विषय बना हुआ है। बीसीसीआई द्वारा विदेशी दौरे और आईसीसी टूर्नामेंट्स के लिए बनाए गए सख्त नियम के बाद भी हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड के साथ दिखाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में साफ दिख रहा है कि हार्दिक पांड्या टी20 वर्ल्ड कप के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड के साथ यात्रा कर रहे हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान अन्य खिलाड़ी अपने परिवार के बिना नजर आ रहे हैं। इस मामले के बाद बीसीसीआई के नियमों पर सवाल उठने लगे हैं।

टी20 वर्ल्ड कप के दौरान बीसीसीआई ने लिया बड़ा फैसला

बीसीसीआई ने हाल में ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान एक बड़ा फैसला किया। बीसीसीआई ने स्पष्ट किया कि इस वर्ल्ड कप के दौरान कोई भी खिलाड़ी अपने परिवार को साथ नहीं ले जा सकेंगे। बीसीसीआई ने मैचों और आधिकारिक टीम कार्यक्रमों के दौरान खिलाड़ियों के साथ परिवार की मौजूदगी की अनुमति नहीं दी है। परिवार के सदस्य मैच देखने के लिए अपने स्तर पर यात्रा और ठहरने की व्यवस्था कर सकते हैं, लेकिन उन्हें टीम होटल या बायो-बबल में रहने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

गर्लफ्रेंड के साथ श्रीलंका पहुंचे हार्दिक पांड्या

बीसीसीआई के नियम के बाद भी हार्दिक पांड्या अपने गर्लफ्रेंड के साथ दिखे। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय टीम श्रीलंका पहुंच गई है। यहां हार्दिक पांड्या अपने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ दिखे। वहीं बाकी खिलाड़ी बिना परिवार या गर्लफ्रेंड के अकेले दिख रहे है। इस फैसले के बाद बीसीसीआई के नियम सोशल मीडिया के यूजर्स सवाल उठाने लगे हैं।

एक यूजर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'BCCI हार्दिक पांड्या को स्पेशल ट्रीटमेंट दे रहा है। वह अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ट्रैवल कर रहे हैं, जबकि दूसरे खिलाड़ी अपनी पत्नियों या गर्लफ्रेंड के बिना देखे जा रहे हैं। BCCI ने उन्हें स्पेशल परमिशन दी है। हार्दिक पांड्या टीम के टीम इंडिया के लिए मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर हैं।'

हालांकि, इस पूरे मामले पर बीसीसीआई या टीम मैनेजमेंट की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि वीडियो टीम के आधिकारिक मूवमेंट का हिस्सा है या निजी यात्रा का। फिलहाल मामला सोशल मीडिया चर्चा तक सीमित है। अब देखना होगा कि लगातार वायरल हो रहे वीडियो के बाद बीसीसीआई इस पर कोई स्पष्टीकरण जारी करता है या नहीं।

PM Narendra Modi 25 Years Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजा

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों के खिलाफ FIR, आकाशवाणी कार्यालय में जबरन घुसने का आरोप

25 साल का सफर... गुजरात से दिल्ली तक, पीएम मोदी आज विकसित भारत संकल्प सभा में सुनाएंगे अपनी कहानी

PM नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, नेताओं ने दी बधाई

भारत-स्विट्जरलैंड आर्थिक साझेदारी होगी मजबूत! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गाय पार्मेलिन की अहम बैठक