हार्दिक पांड्या (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

बांग्लादेश के खिलाफ बड़े रिकॉर्ड की तैयारी में हार्दिक पांड्या, ऐसा करने वाले बनेंगे दूसरे भारतीय

India vs Bangladesh: बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया के अहम व हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या की नजर एक बड़े रिकॉर्ड पर होगी, जिसके बाद वो ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बन जाएंगे।

संजय सिंह बिष्ट

Hardik Pandya: भारत और बांग्लादेश के बीच एशिया कप 2025 में सुपर-4 का मुकाबला आज यानी 24 सितंबर को खेला जाना है। एशिया की दोनों टीमों के बीच का ये मुकाबला दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल की रेस के लिए ये मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम होने वाला है। इसी बीच मुकाबले में भारत के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के पास एक रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका है।

इस मैच में हार्दिक पांड्या टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 'विकेटों का शतक' पूरा करने के इरादे से उतरेंगे। पाकिस्तान के खिलाफ 21 सितंबर को खेले गए सुपर-4 मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने फखर जमां का विकेट लेने के साथ ही सर्वाधिक टी20 विकेट्स लेने वाले भारतीयों के मामले में युजवेंद्र चहल को पछाड़ दिया था।

3 विकेट की जरूरत

हार्दिक पांड्या अब तक 118 टी20 मुकाबलों में 97 विकेट हासिल कर चुके हैं, जबकि चहल ने 80 मुकाबलों में 96 विकेट चटकाए हैं। अब अगर पांड्या बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में 3 विकेट हासिल करते हैं, तो टी20 क्रिकेट में विकेटों का शतक पूरा कर लेंगे।

अर्शदीप हैं टॉप पर

फिलहाल, टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले भारतीयों में अर्शदीप सिंह इकलौते गेंदबाज हैं। उन्होंने 64 टी20 मुकाबलों में 18.49 की औसत के साथ 100 विकेट लिए हैं। वहीं, वैश्विक स्तर पर अफगानिस्तान के राशिद खान 173 विकेट के साथ सर्वाधिक विकेट हासिल करने वाले खिलाड़ियों में शीर्ष पर हैं। भारत-बांग्लादेश के बीच सुपर-4 का यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। भारतीय टीम एशिया कप 2025 में लगातार चार मुकाबले जीत चुकी है। टीम इंडिया ने यूएई के खिलाफ अपने पहले मैच को 9 विकेट से जीता था। इसके बाद उसने पाकिस्तान के खिलाफ 7 विकेट से दमदार जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने ओमान के विरुद्ध अपना मैच 21 रन से जीता था। इसके बाद सुपर-4 मुकाबले में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।

दो मुकाबले जीतकर आ रही है बांग्लादेशी टीम

अगर बात करें बांग्लादेशी टीम को हांगकांग के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद श्रीलंका के विरुद्ध 6 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। हालांकि, इसके बाद बांग्लादेश ने शानदार वापसी करते हुए अफगानिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ अपने अगले दोनों मुकाबले जीते।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत-बांग्लादेश के बीच टी20 इतिहास में अब तक 17 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 16 मुकाबले अपने नाम किए। बांग्लादेश अब तक भारत के विरुद्ध सिर्फ एक ही मैच जीत सका है। (एजेंसी इनपुट के साथ)

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा