गैरी कर्स्टन (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

T20 World Cup 2026 के लिए वर्ल्ड चैंपियन कोच इस टीम से जुड़े, कभी पाकिस्तान की कोचिंग को मारी थी लात

Gary Kirsten: भारतीय टीम को 2011 वर्ल्ड कप जिताने वाले गैरी कर्स्टन T20 विश्व कप 2026 में नामीबिया टीम के कंसल्टेंट होंगे। पाकिस्तान टीम छोड़ने के बाद कर्स्टन अब नामीबिया की तैयारी में योगदान देंगे।

उज्जवल सिन्हा

Gary Kirsten joins Namibia as Consultant: भारतीय टीम को अपनी कोचिंग में वनडे विश्व कप 2011 का चैंपियन बनाने वाले गैरी कर्स्टन टी20 विश्व कप 2026 में नामीबिया क्रिकेट टीम के कंसल्टेंट के रूप में नजर आएंगे। नामीबिया क्रिकेट ने टी20 विश्व कप से पहले कर्स्टन को कंसल्टेंट के रूप में नियुक्त किया है। टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका की मेजबानी फरवरी-मार्च में होना है।

गैरी कर्स्टन मुख्य कोच क्रेग विलियम्स के साथ मिलकर काम करेंगे और टीम को तकनीकी सलाह देने के साथ ही प्रदर्शन में बेहतरीन के सभी संबंधित पहलुओं ध्यान देंगे। इससे पहले गैरी कर्स्टन पाकिस्तान टीम के मुख्य कोच थे। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ही टीम का साथ छोड़ दिया था।

गैरी कर्स्टन ने क्या कहा?

कंसल्टेंट के तौर पर शामिल होने के बाद कर्स्टन ने कहा, "क्रिकेट नामीबिया के साथ काम करना गर्व की बात है। मैं उच्च-प्रदर्शन क्रिकेट माहौल बनाने के उनके डेडिकेशन और पक्के इरादे से प्रभावित हुआ हूं। उनका नया स्टेट-ऑफ-द-आर्ट क्रिकेट स्टेडियम इस बात का सबूत है कि वे यह पक्का करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि उनकी राष्ट्रीय टीम दुनिया की श्रेष्ठ टीमों के साथ मुकाबला करे। नामीबिया सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। मैं अगले साल फरवरी में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए उनकी तैयारी में अपना योगदान देने के लिए उत्सुक हूं।"

भारत में गैरी कर्स्टन का लंबा समय बिता है

भारत का कोच रहते हुए कर्स्टन का लंबा समय यहां बिता है। भारत की पिच और यहां की परिस्थितियों का उन्हें बहुत गहरा अनुभव है। आईपीएल में भी गैरी कर्स्टन बतौर कोच अपनी सेवा दे चुके हैं। नामीबिया क्रिकेट टीम ने पिछले कुछ वर्षों में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम लगातार चौथी बार टी20 विश्व कप में हिस्सा लेगी। इसके अलावा नामीबिया अगले वनडे विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के साथ सह-आयोजक भी है।

गैरी कर्स्टन का रिकॉर्ड

गैरी कर्स्टन बड़े कोच के अलावा अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज भी रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के लिए सलामी बल्लेबाजी करने वाले इस दिग्गज ने 1993 से 2004 के बीच 101 टेस्ट में 21 शतक और 34 अर्धशतक की मदद से 7,289 रन और 185 वनडे में 13 शतक और 45 अर्धशतक की मदद से 6,798 रन बनाए। बतौर खिलाड़ी और कोच गैरी कर्स्टन के व्यापक अनुभव का फायदा निश्चित तौर पर अगले विश्व कप में नामीबिया की टीम को मिलेगा।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान