टी20 वर्ल्ड कप विनर लिस्ट (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

भारत से लेकर पाकिस्तान तक...T20 World Cup के खिताब पर इन टीमों ने जमाया है कब्जा, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

T20 World Cup Winner List: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का यह 10वां संस्करण है। भारत और श्रीलंका में इस बार के टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होगा। देखें अब तक किस टीम ने वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया है।

उज्जवल सिन्हा

ICC Men's T20 World Cup Winner List: भारत और श्रीलंका एक बार फिर विश्व क्रिकेट के सबसे बड़े मंच की मेजबानी के लिए तैयार हैं। ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। वहीं इस टूर्नामेंट का फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट का 10वां संस्करण होगा, जिसकी शुरुआत आईसीसी ने साल 2007 में दक्षिण अफ्रीका में ‘वर्ल्ड T20’ के नाम से की थी। तब से यह टूर्नामेंट क्रिकेट के सबसे रोमांचक और अनिश्चित फॉर्मेट का सबसे बड़ा आयोजन बन चुका है।

अब तक इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी कई देशों ने की है। इंग्लैंड (2009), वेस्टइंडीज (2010), श्रीलंका (2012), बांग्लादेश (2014), भारत (2016), UAE और ओमान (2021), ऑस्ट्रेलिया (2022) और वेस्टइंडीज व USA (2024) में खेले गए एडिशन ने फैंस को यादगार मुकाबले दिए हैं। हर संस्करण के साथ T20 वर्ल्ड कप की लोकप्रियता और प्रतिस्पर्धा और तेज होती गई है।

20 ओवर के इस हाई-रिस्क, हाई-रिवॉर्ड फॉर्मेट में निरंतरता बनाए रखना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं रहा है। इसके बावजूद, कई शीर्ष टीमों ने अलग-अलग एडिशन में अपना दबदबा कायम किया है और इतिहास रचा है।

भारत ने जीता थी टी20 वर्ल्ड कप का पहला संस्करण

भारत ने अपने युवा जोश और बेखौफ क्रिकेट के दम पर 2007 में जोहान्सबर्ग में खेले गए यादगार फाइनल में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर पहला T20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। वहीं, पाकिस्तान ने 2009 में जबरदस्त वापसी करते हुए अपनी घातक गेंदबाज़ी और मजबूत बल्लेबाज़ी के सहारे खिताब जीता। लॉर्ड्स में सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराने के बाद पाकिस्तान ने फाइनल में श्रीलंका पर शानदार जीत दर्ज की थी।

2010 में इंग्लैंड ने जीता था खिताब

इसके बाद 2010 में इंग्लैंड ने बेहतरीन रणनीति और संतुलित टीम प्रदर्शन के साथ बारबाडोस में खेले गए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया। 2012 में जब टूर्नामेंट श्रीलंका में हुआ, तब वेस्ट इंडीज़ ने अपने पावर हिटर्स और स्पिन जोड़ी सैमुअल बद्री और सुनील नरेन के दम पर खिताब जीता।

2014 में श्रीलंका बनी थी चैंपियन

हालांकि, उसी साल घरेलू मैदान पर खेले गए फाइनल में श्रीलंका को निराशा हाथ लगी थी, लेकिन उन्होंने 2014 में ढाका में भारत के खिलाफ खिताबी मुकाबला जीतकर उस दर्दनाक हार का करारा बदला लिया। फाइनल तक लगातार पांच जीत के साथ अजेय दिख रही भारतीय टीम दबाव भरे इस बड़े मुकाबले में अपनी लय बरकरार नहीं रख सकी और निर्णायक क्षणों में बिखरती नजर आई।

ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप विजेताओं की लिस्ट

वर्ष मेज़बान देश विजेता टीम उपविजेता टीम
2007 दक्षिण अफ्रीका भारत पाकिस्तान
2009 इंग्लैंड पाकिस्तान श्रीलंका
2010 वेस्टइंडीज इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया
2012 श्रीलंका वेस्टइंडीज श्रीलंका
2014 बांग्लादेश श्रीलंका भारत
2016 भारत वेस्टइंडीज इंग्लैंड
2021 यूएई ऑस्ट्रेलिया न्यूज़ीलैंड
2022 ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड पाकिस्तान
2024 वेस्टइंडीज और अमेरिका भारत दक्षिण अफ्रीका

2016 में एक बार फिर वेस्टइंडीज ने टी20 क्रिकेट में अपना दबदबा साबित किया और तेज रफ्तार फॉर्मेट के अपने बेहतरीन खिलाड़ियों के दम पर खिताब अपने नाम किया। इसके बाद टूर्नामेंट में पांच साल का लंबा अंतराल आया और फिर इसका आयोजन यूएई और ओमान में किया गया। दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने अपने ट्रांस-तस्मान प्रतिद्वंद्वी न्यूज़ीलैंड को हराकर आखिरकार अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता।

2024 में भारत ने जीता था खिताब

इसके बाद इंग्लैंड और भारत ने जोरदार वापसी करते हुए टूर्नामेंट के अगले दो संस्करणों में खिताब अपने नाम किए। इंग्लैंड ने मेलबर्न में खेले गए फाइनल में पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज़ में हराया, जबकि भारत ने बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोमांचक फाइनल में हार की दहलीज से जीत छीनकर खिताब पर कब्ज़ा जमाया।

अब भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेज़बानी में होने जा रहा यह नया संस्करण एक बार फिर क्रिकेट प्रेमियों को जबरदस्त रोमांच, ड्रामा और यादगार लम्हों का वादा करता है। दुनिया की शीर्ष टीमें, उभरते युवा सितारे और अनुभवी दिग्गज सभी की निगाहें इस बार ट्रॉफी पर टिकी होंगी।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान