बारिश के कारण मुकाबला रद्द (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच बारिश के कारण रद्द, कीवी टीम सीरीज में 2-1 से आगे

New Zealand vs West Indies: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। न्यूजीलैंड सीरीज में 2-1 से आगे है, और पांचवां मैच गुरुवार को डुनेडिन में होगा।

उज्जवल सिन्हा

New Zealand vs West Indies, 4th T20I: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है। न्यूजीलैंड की टीम पांच मैच की श्रृंखला में अभी 2-1 से आगे है। श्रृंखला का पांचवा और आखिरी मैच गुरुवार को डुनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल में खेला जाएगा।

इस सीरीज की शुरुआत वेस्टइंडीज ने जीत के साथ की थी। लेकिन उसके बाद दूसरे और तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने वापसी करते हुए वेस्टइंडीज को पटखनी दी। न्यूजीलैंड ने दूसरा मैच 3 रन से और तीसरा मैच रविवार को 9 रनों से जीत कर सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली। सोमवार को सैक्सटन ओवल में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया। लेकिन केवल 6.3 ओवर का खेल ही संभव हो पाया जिसमें वेस्टइंडीज ने एक विकेट खोकर 38 रन बनाए। लगातार बारिश के कारण इस मुकाबले को रद्द कर दिया गया है। अब वेस्टइंडीज के पास पांचवें मैच में बराबरी करने का मौका होगा। वहीं न्यूजीलैंड इस मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी।

तीसरे मुकाबले का हाल

सैक्सटन ओवल, नेल्सन में खेले गए तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 9 विकेट खोकर 177 रन बनाए। जिसमें कॉन्वे ने 56, टिम रॉबिन्सन ने 23, रचिन रविंद्र ने 26, डेरिल मिचेल ने 41, माइकल ब्रेसवेल ने 11 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए मैथ्यू फोर्ड ने 2 और होल्डर ने 2 विकेट चटकाए।

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 168 रनों पर ही ऑलआउट हो गई और मुकाबले को 9 रनों से गंवा दिया। वेस्टइंडीज के लिए रोमारियो शेफर्ड ने 49 और शमर स्प्रिंगर ने 39, एलिक अथानाजे ने 31 और एकीम ऑगस्टे ने 24 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड के लिए ईश सोढ़ी ने 3 और जेकब डफी ने 3 विकेट चटकाए।

तीसरे मैच में बना ये रिकॉर्ड

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सर्वाधिक विकेट

  • 182 - राशिद खान
  • 164 - टिम साउदी
  • 156 - ईश सोढ़ी
  • 155 - मुस्तफिजुर रहमान
  • 149 - शाकिब अल हसन

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में नौवें या दसवें विकेट के लिए सर्वोच्च साझेदारियां

  • 78 - रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर (वेस्टइंडीज) बनाम न्यूजीलैंड, नेल्सन, 2025
  • 72* - रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन (वेस्टइंडीज) बनाम इंग्लैंड, ब्रिजटाउन, 2022
  • 66 - ड्वेन ब्रावो, जेरोम टेलर (वेस्टइंडीज) बनाम पाकिस्तान, दुबई, 2016
  • 63 - सईद अजमल, सोहेल तनवीर (पाकिस्तान) बनाम श्रीलंका, दुबई, 2013
  • 58* - रोमारियो शेफर्ड, अल्जारी जोसेफ (वेस्टइंडीज) बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2023

Delhi CJP Protest LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को अवमानना का नोटिस जारी किया, 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO

नेपाल में बैक टू बैक कुदरत की मार! बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़, लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया