पिंक-बॉल सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

टेस्ट क्रिकेट का बदल गया प्रारूप, ICC ने जारी किया नया नियम, अब दिन में भी होगा पिंक-बॉल का इस्तेमाल

ICC Test Match New Rules: टेस्ट क्रिकेट के नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है। अब दिन में भी पिंक-बॉल का इस्तेमाल किया जा जाएगा। ये नए नियम 1 अक्टूबर या उसके बाद शुरू होने वाली सभी सीरीज पर लागू होंगे।

राहुल उपाध्याय

ICC Important Changes Rules cricket: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने क्रिकेट खेल के नियमों में कई अहम बदलाओं का ऐलान कर दिया है। ये नए नियम 1 अक्टूबर या उसके बाद शुरू होने वाली सभी इंटरनेशनल सीरीज पर लागू होंगे, जिसका उद्देश्य समय की बर्बादी की समयस्या से निजात पाना, गेद के स्पेसिफिकेशन्स (मानक) को एक जैसा करना और क्षेत्ररक्षण से जुड़े कुछ पहलुओं को स्पष्ट करना है।

जानें किसपर लागू होंगे ये नियम?

क्रिकेट के बदले हुए नियमों के मुताबिक, सभी प्रारूप में पुरुषों और महिलाओं, दोनों पर ये नियम लागू होंगे। इस बीच ICC की पुरुष क्रिकेट समिति के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि ये बदलाव क्रिकेट की गेंदों, फील्डिंग से जुड़ी स्पष्टता और खेल की गति को बेहतर बनाने पर केंद्रित हैं। उन्होंने आगे कहा कि, इन बदलावों पर बहुत सोच-समझकर विचार किया गया है ताकि यह पक्का किया जा सके कि ये आधुनिक क्रिकेट की जरूरतों को पूरा करें।

क्या दिन में भी पिंक बॉल से खेला जाएगा टेस्ट?

ICC के अनुसार, ट्रायल के तौर पर आपसी सहमति से दिन के टेस्ट मैचों में पिंक बॉल टेस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है। बदले हुए नियमों के तहत यह फैसला टेस्ट शुरू होने से पहले ही लेना होगा और एक बार खेल शुरू हो जाने के बाद इसे बदला नहीं जा सकेगा।

वहीं अगर मौसम और हालात खेलने लायक हों, तो दिन के आखिरी ओवर में विकेट गिरने पर खेल अपने-आप खत्म नहीं होगा, बशर्ते वह ओवर पूरा न हुआ हो।

अब बल्लेबाज नहीं कर सकेंगे समय बर्बाद

ICC द्वारा जारी नए नियमों के मुताबिक, अब अगर कोई बल्लेबाज समय पर गेंद का सामना करने के लिए तैयार नहीं होता है, तो उसे पहली बार ऐसा करने पर चेतावनी दी जाएगी और दूसरी बार ऐसा करने पर आखिरी चेतावनी दी जाएगी।

तीसरी और उसके बाद ऐसा करने पर, फील्डिंग करने वाली टीम को 5 पेनल्टी रन दिए जाएंगे। वहीं बार-बार ऐसा करने पर आचार संहिता के नियमों को भी लागू किया जा सकता है।

टी-20 में ब्रेक का समय होगा निश्चित?

टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ICC के नियमों के अनुसार, अब तक 15 मिनट का तय ब्रेक होता है। ऐसे में अब अगर समय का नुकसान होता है, तो इसे घटाकर कम से कम 10 मिनट किया जा सकता है।

इसके अलावा वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय के खेलने के नियमों में भी कई बदलाव किया गया है, ताकि 'हेड कोच या उनके द्वारा नियुक्त व्यक्ति' ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान मैदान पर आ सकें। इन बदलावों का मकसद खेल की गति को और बेहतर बनाना है।

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन