ODI World Cup 2027 Schedule LIVE: वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल यहां देखें लाइव, एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान

ODI World Cup 2027 Schedule: ICC आज केपटाउन में ODI वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान करने जा रहा है। दुनिया भर के क्रिकेट फैंस वर्ल्ड कप के शेड्यूल का इंतजार कर रहे हैं।
ODI World Cup 2027 Schedule
वर्ल्ड कप ट्रॉफीSource- Social Media

दोनों ग्रुप की टीमें

ग्रुप-ए की टीमें

ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालिफायर-ए की टीम शामिल है।

ग्रुप-बी की टीमें

ग्रुप-बी में बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और क्वालिफायर-बी शामिल हैं।

एक ही ग्रुप में भारत और पाकिस्तान

ODI World Cup 2027 शेड्यूल का ऐलान किसी भी समय हो सकता है। उससे पहले दोनों ग्रुप सामने आ गए हैं। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप-ए में जगह मिली है।

केपटाउन में होगा शेड्यूल लॉन्च

ICC की ओर से वर्ल्ड कप शेड्यूल लॉन्च कार्यक्रम का आयोजन केपटाउन स्थित जाइट्ज म्यूजियम ऑफ कंटेम्पररी आर्ट अफ्रीका में किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान टूर्नामेंट से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आएंगी।

क्रिकेट फैंस के लिए भी यह कार्यक्रम खास होने वाला है, क्योंकि ICC इसी दौरान वर्ल्ड कप टिकटों के लिए फ्री बैलेट प्रक्रिया शुरू करने जा रही है।

14 टीमों के ग्रुप और पूरा शेड्यूल होगा जारी

2027 वनडे वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी। शेड्यूल लॉन्च के दौरान टीमों के ग्रुप और पूरे टूर्नामेंट का मैच कार्यक्रम जारी किया जाएगा। इसके बाद यह भी साफ हो जाएगा कि कौन सी टीम किस ग्रुप में है और उसके मुकाबले किन मैदानों पर खेले जाएंगे।

यह टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित किया जाएगा। वर्ल्ड कप के मुकाबले तीनों देशों के कुल 12 वेन्यू पर खेले जाएंगे।

ODI World Cup 2027 Schedule LIVE Updates: ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर क्रिकेट फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) साउथ अफ्रीका के केपटाउन में 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी करने जा रही है। टूर्नामेंट शुरू होने में अब करीब एक साल का समय बचा है, ऐसे में शेड्यूल जारी होने के साथ ही इस क्रिकेट महाकुंभ की तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com