भारतीय टी20 क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

एशिया कप के लिए सेट हुई Team India की प्लेइंग इलेवन? बुमराह समेत इन खिलाड़ियों का हुआ फिटनेस टेस्ट

एशिया कप 2025 से ठीक पहले टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे। अब इसके पीछे का कारण बताते हुए लोग अलग-अलग प्रकार के मायने निकाल रहे हैं।

संजय सिंह बिष्ट

Probable playing XI of Indian team in Asia Cup: इस वक्त कई लोगों के मन में सिर्फ एक ही सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन सेट की जा चुकी है। इसके पीछे का कारण टीम इंडिया के खिलाड़ियों का बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचना है। यहां पर टीम इंडिया के खिलाड़ी शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह समेत कई अन्य खिलाड़ी पहुंचे। वहीं, टी20 से संन्यास ले चुके रोहित शर्मा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। इस हिसाब माना जाता है कि ये टेस्ट सिर्फ एशिया कप के लिए नहीं था। ये फिटनेस टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए भी था।

एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से होने वाली है। इस दौरान सूर्यकुमार यादव कप्तान तो शुभमन गिल को उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह भी टीम इंडिया के स्क्वॉड का हिस्सा हैं। बीते रविवार 31 अगस्त को रोहित शर्मा, शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, यशस्वी जायसवाल और शार्दुल ठाकुर सेंटर ऑफ एक्सीलैंड पहुंचे।

शुभमन गिल व बुमराह टेस्ट में हुए पास

बेंगलुरु में टीम इंडिया के इन सभी खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट हुआ। खबर है कि सभी खिलाड़ियों इस फिटनेस के इस टेस्ट में पास हुए हैं। एशिया कप 2025 के लिए शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी टीम को जरूरी थी। ऐसे में इनका टेस्ट में पास होने टीम मैनेजमेंट के लिए राहत भरी खबर है। दूसरी तरफ इनके एशिया कप न खेलने वाली खबरों पर भी पूर्ण रूप से विराम लग चुका है।

Asia Cup 2025 में टीम इंडिया का स्क्वॉड

सूर्य कुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह रिजर्व खिलाड़ी: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा

कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन?

टीम इंडिया एशिया कप 2025 में अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ करेगी। इसके बाद इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला 14 सितंबर को होगा। इस दिन टीम इंडिया अपने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। ऐसे में टीम मैनेजमेंट की कोशिश अपनी बेस्ट 11 को मैदान पर उतारने की होगी। अभिषेक शर्मा इस वक्त टी20 के टॉप-1 बल्लेबाज हैं। दूसरी तरफ शुभमन गिल को टीम की उपकप्तानी सौंपी गई है। ऐसे में इन दोनों का प्लेइंग इलेवन में खेलना पक्का होगा।

वहीं, केरल क्रिकेट लीग 2025 में संजू सैमसन कोच्चि ब्लू टाइगर्स के लिए विस्फोटक अंदाज में अर्धशतक ठोक रहे हैं। उन्हें भी टीम मैनेजमेंट अपनी बेस्ट 11 में जगह देना चाहेगी। हो सकता है कि वो मिडिल आर्डर में बल्लेबाजी कर सकते हैं। अगर बात करें तिलक वर्मा की तो उनका खेलना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं, हार्दिक पांड्या, कप्तान सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह व वरुण चक्रवर्ती टी20 के स्पेशलिस्ट खिलाड़ी हैं।

Asia Cup 2025 में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते