साहिबजादा फरहान (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ICC के एक्शन से साहिबजादा फरहान को 'धोनी-कोहली' ने बचाया, गन सेलिब्रेशन पर हुई सुनवाई

ICC hearing for Farhan and Haris Rauf: एशिया कप 2025 में भारत के खिलाफ मैच के दौरान फरहान और रऊफ के जश्न पर विवाद हुआ। दोनों ने आईसीसी में सफाई दी कि उनका इशारा राजनीतिक नहीं था।

उज्जवल सिन्हा

Farhan says gunshot gesture not political in ICC hearing: साहिबजादा फरहान ने एशिया कप 2025 में भारत के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले के दौरान अपने जश्न को लेकर उठे विवाद पर सफाई दी है। उन्होंने शुक्रवार को आईसीसी की सुनवाई में कहा कि उनका जश्न किसी भी तरह से राजनीतिक नहीं था और इसका मकसद सिर्फ अपनी खुशी जाहिर करना था।

आईसीसीसी को सफाई देते हुए फरहान ने यह भी बताया कि उनके द्वारा किए गए गन सेलिब्रेशन को कुछ लोग गलत तरीके से समझ रहे हैं। फरहान ने बचने के लिए धोनी और कोहली के सेलिब्रेशन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारतीय दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी और विराट कोहली ने भी अतीत में इसी तरह के जश्न किए हैं।

बीसीसीआई ने की थी शिकायत

भारत ने फरहान और हारिस रऊफ के इशारों को भड़काऊ मानते हुए आईसीसी में शिकायत दर्ज कराई थी। फरहान ने यह जेस्चर 34 गेंदों में अर्धशतक पूरा करने के बाद किया था। उन्होंने भारत के खिलाफ तेज शुरुआत दिलाई थी। हालांकि, भारत में इस जश्न को संवेदनशील माना गया। खासकर पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर को जोड़कर देखने लगे हैं। जिसके कारण विवाद और बढ़ गया।

हारिस रऊफ ने भी दी सफाई

तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को भी आलोचना झेलनी पड़ी, क्योंकि उन्होंने विकेट लेने के बाद '6-0' दिखाने वाला इशारा किया और एक फाइटर जेट को गिराने की नकल की, जिसे कुछ लोगों ने राजनीतिक संदर्भ से जोड़ दिया। ICC की सुनवाई में रऊफ ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उनके इशारे का भारत से कोई संबंध नहीं है।

आईसीसी लगा सकता है जुर्माना

उन्होंने सवाल उठाया कि 6-0 का मतलब क्या होता है? इसे भारत से कैसे जोड़ा जा सकता है? इस पर ICC अधिकारी भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। सूत्रों के अनुसार, ICC फरहान और रऊफ दोनों पर जुर्माना लगा सकता है। यह जुर्माना उनके मैच फीस का 50% से 100% तक हो सकता है। हालांकि, निलंबन या बैन की कोई संभावना फिलहाल नहीं है।

इसी बीच पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रन से हराकर एशिया कप 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। अब पाकिस्तान 28 सितंबर को भारत के खिलाफ फाइनल खेलेगा और 13 साल बाद एशिया कप जीतने की कोशिश करेगा। वहीं दोनों टीमों के बीच इस टूर्नामेंट के फाइनल में 41 साल में पहली बार भिड़ंत होगी।

दिमागी नक्सल कौन? किरेन रिजिजू ने बताई इसकी परिभाषा, ये तीन इरादे रखने वालों पर निशाना

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO