इंग्लैंड महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

महिला वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने जीत के साथ की शुरुआत, साउथ अफ्रीका को 10 विकेटों से रौंदा

England Women vs South Africa Women: इंग्लैंड महिला टीम ने जीत के साथ शुरुआत कर दी है। इंग्लैंड ने महज 69 रनों पर साउथ अफ्रीका को आउट करके मुकाबले को 10 विकेटों से जीत लिया।

उज्जवल सिन्हा

England Women vs South Africa Women: महिला वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत हो चुकी है। अब तक इस टूर्नामेंट में चार मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस टूर्नामेंट के चौथे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने साउथ अफ्रीका को करारी शिकस्त देकर 10 विकेटों से जीत हासिल कर ली है। इस जीत के साथ इंग्लैंड महिला टीम ने वर्ल्ड कप में शुभ शुरुआत कर दी है।

इंग्लैंड के लिए लिंसे स्मिथ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए शुरुआत में ही 3 विकेट लेकर साउथ अफ्रीका की कमर तोड़ दी। जिसके बाद साउथ अफ्रीका की टीम महज 69 रनों पर सिमट गई। यह दक्षिण अफ्रीका का महिला विश्व कप इतिहास में तीसरा न्यूनतम स्कोर है। 2009 में साउथ अफ्रीका की टीम महज 51 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। जो सबसे न्यूनतम स्कोर है।

वनडे मैचों में दक्षिण अफ्रीका महिला टीम का सबसे कम स्कोर

स्कोर विरोधी टीम स्थान वर्ष / टूर्नामेंट
51 न्यूज़ीलैंड बोरल (Bowral) 2009 वर्ल्ड कप
63 पाकिस्तान पोचेफस्ट्रूम 2019
69 इंग्लैंड गुवाहाटी 2025 वर्ल्ड कप*
75 बांग्लादेश मीरपुर 2012
77 इंग्लैंड कटक 2013 वर्ल्ड कप

मुकाबले का हाल

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। गेंदबाजों ने कप्तान नेट सेवियर ब्रंट के फैसले को सही साबित किया और दक्षिण अफ्रीका को 20.4 ओवर में 69 रन पर समेट दिया। विकेटकीपर सिनालो जाफ्टा एकमात्र बल्लेबाज रहीं, जो दहाई के अंकों में प्रवेश कर सकीं। जाफ्टा ने 36 गेंद पर 22 रन बनाए। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका की कोई भी बल्लेबाज इंग्लैंड के गेंदबाजों का सामना करने में सफल नहीं रही। पांच बल्लेबाज क्लीन बोल्ड हुईं।

इंग्लैंड के लिए लिंसे स्मिथ ने बेहतरीन स्पेल किया। स्मिथ ने 4 ओवर में 2 मेडन फेंकते हुए 7 रन देकर 3 विकेट लिए। नेट सेवियर ब्रंट, सोफी एक्लेस्टोन, और चार्ली डीन ने 2-2 विकेट लिए। लॉरेन बेल को 1 विकेट मिला।

साउथ अफ्रीका के बैटर के बाद बॉलर ने भी किया निराश

बल्लेबाजी में निराश करने वाली दक्षिण अफ्रीका ने गेंदबाजी में भी निराश किया। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज इंग्लैंड का एक भी विकेट लेने में सफल नहीं हो सकीं। इंग्लैंड के लिए पारी की शुरुआत करने आई टैमी ब्यूमाउंट और एमी जोंस ने 14.1 ओवर में 73 रन बनाते हुए टीम को 10 विकेट से जीत दिला दी। टैमी 35 गेंद पर 3 चौके की मदद से 21 रन बनाकर और एमी जोंस 40 गेंदों पर 6 चौके की मदद से 40 रन बनाकर नाबाद रहीं। लिंसे स्मिथ को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

साउथ अफ्रीका की खराब शुरुआत

दक्षिण अफ्रीका ने हाल ही में पाकिस्तान को वनडे सीरीज में उसी के घर में हराया है। सीरीज में अफ्रीकी बल्लेबाजों का प्रदर्शन अच्छा रहा था। ऐसे में विश्व कप के पहले ही मैच में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन अगले मैचों से पहले टीम के आत्मविश्वास को कमजोर करेगा।

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट