इंग्लैंड-श्रीलंका व्हाइट-बॉल टीम (सोर्स - सोशल मीडिया)
क्रिकेट

इंग्लैंड-श्रीलंका ने व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए टीमों का किया ऐलान, जेमी ओवरटन की वापसी; चरित असलंका बने कप्तान

England vs Sri Lanka: इंग्लैंड-श्रीलंका व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए टीमों का हुआ ऐलान। जेमी ओवरटन की वापसी, चरित असलंका बने श्रीलंका T20 टीम के कप्तान।

सृष्टि मौर्य

ENG vs SL White Ball Series Squads Announced: इंग्लैंड और श्रीलंका ने अपनी आगामी सफेद गेंद सीरीज के लिए टीमों का ऐलान कर दिया है। दोनों टीमों के बीच इंग्लैंड में 3 T20 और 3 वनडे मैच खेले जाएंगे। सीरीज से पहले दोनों टीमों ने अपनी टीमों में कई बदलाव किए हैं।

इंग्लैंड ने एन्यूरिन डोनाल्ड और हेनरी क्रोकॉम्ब को पहली बार अंतरराष्ट्रीय टीम में जगह दी है। डर्बीशायर के सलामी बल्लेबाज डोनाल्ड को घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। वहीं, ससेक्स के तेज गेंदबाज क्रोकॉम्ब को वनडे टीम में शामिल किया गया है।

हैरी ब्रुक पर बड़ी जिम्मेदारी

हैरी ब्रुक दोनों प्रारूपों में इंग्लैंड की कप्तानी करेंगे। वहीं, जांघ की चोट से उबरने के बाद जेमी ओवरटन की टीम में वापसी हुई है। वो T20 और वनडे दोनों टीमों का हिस्सा हैं। हालांकि, इंग्लैंड को फिल सॉल्ट की कमी खलेगी। दाएं पैर की मांसपेशी में चोट के कारण वो सीरीज से बाहर हैं। वहीं, घुटने की सर्जरी से उबर रहे जैकब बेथेल भी उपलब्ध नहीं हैं।

चरिथ असलंका को मिली कमान

श्रीलंका की T20 टीम की कमान चरिथ असलंका को सौंपी गई है। नियमित कप्तान कुसल मेंडिस हैमस्ट्रिंग चोट के कारण सीरीज से बाहर हैं। कुसल मेंडिस को जुलाई में लंका प्रीमियर लीग के दौरान चोट लगी थी। इसके बाद वो भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी नहीं खेल सके थे।

उनकी जगह पवन रथनायके को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, पीठ की चोट के कारण बाहर हुए बिनुरा फर्नांडो की जगह दिलशान मदुशंका को मौका मिला है। चरिथ असलंका की भी T20 टीम में वापसी हुई है। उन्हें जून में वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम से बाहर कर दिया गया था।

15 सितंबर से शुरू होगी T20 सीरीज

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की T20 सीरीज का पहला मुकाबला 15 सितंबर को साउथैम्पटन में खेला जाएगा। दूसरा मैच 17 सितंबर को कार्डिफ और तीसरा मैच 19 सितंबर को मैनचेस्टर में होगा।

इसके बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। पहला वनडे 22 सितंबर को चेस्टर-ले-स्ट्रीट, दूसरा 24 सितंबर को लीड्स और तीसरा 27 सितंबर को द ओवल में होगा। यानी इंग्लैंड दौरे पर दोनों टीमों के बीच कुल 6 सफेद गेंद के मुकाबले खेले जाएंगे।

Nepal Flood Rescue: त्रिशूली से एक भारतीय परिवार के 3 सदस्य रेस्क्यू, 5 साल का बच्चा भी शामिल; 275 अब भी लापता

केरलम में बड़ा हादसा, त्रिशूर में खड़ी लॉरी से टकराई कार, तमिलनाडु के कॉलेज के 8 छात्रों की दर्दनाक मौत

अहमदाबाद में वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज का आगाज, अमित शाह ने किया उद्घाटन; 19 देशों के 108 तीरंदाज लेंगे हिस्सा

Teacher Day Special: खान सर से अलख पांडेय तक, डिजिटल गुरुओं ने देश के कोने-कोने में कैसे पहुंचाई सस्ती शिक्षा?

मुफ्त में काम कराने में नंबर-1 भारत, 16 घंटे से ज्यादा Unpaid वर्क करते हैं कर्मचारी; ADP रिपोर्ट में खुलासा