इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान  (सोर्स - सोशल मीडिया)
क्रिकेट

लॉर्ड्स टेस्ट में क्रिकेट से ज्यादा विवाद का शोर, एक तरफ नाइट क्लब कांड दूसरी ओर PCB ने दी मैच छोड़ने की धमकी

England vs Pakistan Controversies: लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन ब्रायडन कार्स विवाद और PCB की मैच बहिष्कार की धमकी ने क्रिकेट से ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। देखिए क्या है पूरे मामले और कैसे हुई सुलाह।

सृष्टि मौर्य

PCB Boycott Threat Lord's Test: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन मैदान पर क्रिकेट से ज्यादा विवादों ने सुर्खियां बटोरीं। टेस्ट शुरू होने से पहले ही इंग्लैंड की टीम ब्रायडन कार्स से जुड़े नाइट क्लब विवाद को लेकर चर्चा में थी। वहीं, लंच ब्रेक के दौरान एक टीवी प्रसारण को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और प्रसारण टीम के बीच ऐसा विवाद खड़ा हो गया कि पाकिस्तान के मैच से हटने का खतरा पैदा हो गया।

PCB ने मैच बंद करने की क्यों दी धमकी?

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मुकाबला चल रहा था, लेकिन लंच के दौरान एक अलग ही विवाद खड़ा हो गया। स्काई स्पोर्ट्स के लाइव प्रसारण में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और 1992 विश्व कप विजेता कप्तान इमरान खान के बेटों का पहले से रिकॉर्ड किया गया इंटरव्यू दिखाया गया।

इस प्रसारण से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी नाराज हो गए। PCB ने इसे बिना मंजूरी के किया गया राजनीतिक प्रसारण बताया और इस मामले में औपचारिक विरोध दर्ज कराया। विवाद इतना बढ़ गया कि पाकिस्तान के अधिकारियों ने मैच के बाकी हिस्से में टीम को मैदान पर नहीं उतारने तक की धमकी दे दी।

इसके बाद PCB, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड और प्रसारण टीम के बीच बंद कमरे में बातचीत शुरू हुई। काफी बातचीत के बाद मामला शांत हुआ और पाकिस्तान की टीम दोबारा मैदान पर उतरी। इस तरह एक बड़ा विवाद और संभावित बहिष्कार टल गया।

ब्रायडन कार्स वाला मामला

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को डर्बी के एक नाइट क्लब के बाहर हथकड़ी में देखे जाने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें टीम से रिलीज कर दिया। इस घटना की जांच चल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्स को गिरफ्तार नहीं किया गया था और उन्हें बिना किसी आरोप के छोड़ दिया गया था।

कार्स के अचानक टीम से बाहर होने से इंग्लैंड की तैयारियों पर भी असर पड़ा। कप्तान जो रूट इस घटना से काफी निराश बताए गए। टीम के लिए अहम टेस्ट से ठीक पहले सामने आए इस विवाद ने इंग्लैंड के ड्रेसिंग रूम में भी दबाव बढ़ा दिया।

मैदान पर पाकिस्तान का दबदबा

इन विवादों के बीच मैदान पर पाकिस्तान के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और इंग्लैंड के बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया।

इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 9 विकेट पर 248 रन बनाए। मोहम्मद अब्बास ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए, जबकि मोहम्मद अली ने तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन इस तरह मैदान पर पाकिस्तान के गेंदबाज छाए रहे, लेकिन मैदान के बाहर दो बड़े विवादों ने पूरे मुकाबले की कहानी ही बदल दी।

रक्षाबंधन पर लें यह बड़ा संकल्प..राष्ट्रपति मुर्मू ने की अपील, PM मोदी समेत मंत्रियों ने देशवासियों को दी बधाई

नेपाल बाढ़ में फंसे तमिलों का रेस्क्यू, CM विजय ने IAS आशीष कुमार के नेतृत्व में भेजी विशेष टीम

Weather Alert: आसमान से बरसेगी आफत, 22 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी, यूपी-बिहार में जलप्रलय का खतरा

नेपाल में फंसे नागपुर के 106 पर्यटकों की वापसी! काठमांडू से दानापुर के लिए रवाना, CM फडणवीस की पहल आई काम

भाजपा मुख्यालय में महामंत्रियों की हाई-लेवल मीटिंग, आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बना मास्टरप्लैन