ENG vs PAK 2nd Test: लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों का कहर, इंग्लैंड 248/9 पर ढेर; अब्बास ने झटके 4 विकेट

England vs Pakistan Test: लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तानी गेंदबाजों का जलवा रहा। मोहम्मद अब्बास के 4 विकेटों की बदौलत इंग्लैंड पहली पारी में 248/9 पर सिमटने की कगार पर है।
Pakistani bowlers wreak havoc at Lord's; England collapse to 248/9; Abbas claims 4 wickets.
मोहम्मद अब्बास (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mohammad Abbas Took 4 Wickets: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है। मैच का पहला दिन पूरी तरह से पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों के नाम रहा। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने पहली पारी में 9 विकेट खोकर 248 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जो उसके गेंदबाजों ने सही साबित किया।

इंग्लैंड की खराब शुरुआत

इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। एमिलियो गे सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बेन डकेट भी 17 रन ही बना सके और मोहम्मद अब्बास का शिकार बने। कप्तान जो रूट को भी अब्बास ने ज्यादा देर टिकने नहीं दिया और उन्हें सिर्फ 4 रन पर पवेलियन भेज दिया।

इसके बाद हैरी ब्रूक 15 रन और डेन लॉरेंस 17 रन बनाकर आउट हो गए। लगातार विकेट गिरने से इंग्लैंड पर दबाव बढ़ता गया। हालांकि, एक छोर पर जॉर्डन कॉक्स ने टिककर बल्लेबाजी की। उन्होंने 105 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 55 रन बनाए।

कैसा रहा इंग्लैंड के बल्लेबाजों का प्रदर्शन

कॉक्स को जेमी स्मिथ का अच्छा साथ मिला। स्मिथ ने 80 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 61 रनों की शानदार पारी खेली। दोनों ने छठे विकेट के लिए 95 गेंदों में 67 रन जोड़कर इंग्लैंड की पारी को संभालने की कोशिश की।

स्मिथ के आउट होने के बाद गस एटकिंसन ने तेजी से रन बनाए। उन्होंने सिर्फ 27 गेंदों में 5 चौकों की मदद से नाबाद 34 रन बना लिए हैं। एटकिंसन और जोश टंग दिन का खेल खत्म होने तक क्रीज पर मौजूद थे। वहीं जॉफ्रा आर्चर ने 14 रन बनाए।

Pakistani bowlers wreak havoc at Lord's; England collapse to 248/9; Abbas claims 4 wickets.
54 के हुए द ग्रेट खली: कभी पत्थर तोड़कर चलाया घर, फिर WWE में बनाई अपनी अलग पहचान; जानें खली की अनसुनी कहानी

मोहम्मद अब्बास की शानदार गेंदबाजी

पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद अब्बास सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 56 रन देकर 4 विकेट झटके। मोहम्मद अली ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 67 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। खुर्रम शहजाद को एक विकेट मिला।

पहले दिन पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने इंग्लैंड के शीर्ष बल्लेबाज पूरी तरह दबाव में नजर आए। अब इंग्लैंड की नजरें आखिरी विकेट के लिए ज्यादा से ज्यादा रन जोड़ने पर होंगी, जबकि पाकिस्तान जल्द से जल्द पारी खत्म करना चाहेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com