इंग्लैंड क्रिकेट टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Champions Trophy 2025 के शेड्यूल से पहले इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स को नहीं मिली जगह

चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हाइब्रिड मॉडल में होगा। चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला 2025 के फरवरी और मार्च के महीने में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान कर दिया गया है।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क:  चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हाइब्रिड मॉडल में होगा। चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला 2025 के फरवरी और मार्च के महीने में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान कर दिया गया है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय वनडे टीम की घोषणा की है। टीम की कप्तानी जोस बटलर को सौंपी गई है। इस टूर्नामेंट के लिए बेन स्टोक्स को शामिल नहीं किया गया है।

वहीं जो रूट की वनडे टीम में वापसी हुई है। रूट को एक साल बाद वनडे टीम में शामिल किया गया है। रूट को आखिरी बार 2023 में वर्ल्ड कप के दौरान देखा गया था। उसके बाद रूट को वनडे टीम से ड्रॉप कर दिया गया। बेन स्टोक्स की बात करें तो हाल ही में उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी। इसी कारण स्टोक्स को चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर रखना पड़ा।

जोस बटलर की कप्तानी बरकरार

इंग्लैंड के लिए लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में कप्तानी करने वाले जोस बटलर को चैंपियंस ट्रॉफी में भी कप्तानी सौंपी गई है। जोस बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड टीम ने 2023 का वनडे वर्ल्ड कप और 2024 का टी20 वर्ल्ड खेला लेकिन जीत नहीं हासिल कर सकी। इस टीम में बटलर के अलावा फिल सॉल्ट को भी शामिल किया गया है। ऐसा भी हो सकता है कि इस टूर्नामेंट में बटलर विकेटकीपिंग करते ना दिखाई दें। खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए इंग्लैंड की टीम:

जोस बटलर (कप्तान), जो रूट, जोफ्रा आर्चर, गस एट्किंसन, जैकब बैथेल, हैरी ब्रूक, ब्राइडन कार्स, बेन डकेट, जेमि ओवर्टन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल रशीद, साकिब महमूद, फिल साल्ट और मार्क वुड।

चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल की नहीं हुई घोषणा

फरवरी-मार्च में खेले जाने वाली चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज संभवतः 19 फरवरी से होगा। इस टूर्नामेंट में आईसीसी रैंकिंग की टॉप-8 टीमें भाग लेगी। इस टूर्नामेंट के शेड्यूल की घोषणा अभी तक नहीं हुई है। हालांकि आईसीसी यह साफ कर दिया है कि चैंपियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल पर ही खेली जाएगी।

Jantar Mantar Protest LIVE: जंतर मंतर पर बवाल, 500 से अधिक लोग डीटेन; डीसीपी बोले- कुछ लोगों को चोटें आईं

सही कदम न उठाते तो पता नहीं क्या होता... पीएम मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित की  प्रशंसा

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई

आकाश आनंद ने फिर खेला बुआ कार्ड, मायावती से मांगी माफी, कहा- कभी किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगा