हैरी ब्रूक (सौजन्य-एएनआई) 
क्रिकेट

AUS vs ENG: वनडे में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने बनाया रिकॉर्ड, विराट कोहली से छीनी पोजीशन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज में भले ही इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर देते हुए हार गई। लेकिन इस दौरान आखिरी मैच में इंग्लैंड के कप्तान ने बतौर कप्तान एक उपलब्धि हासिल कर ली है। अपनी इस कामयाबी से उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है।

प्रिया जैस

ब्रिस्टल: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज में भले ही इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर देते हुए हार गई। लेकिन इस दौरान आखिरी मैच में इंग्लैंड के कप्तान ने बतौर कप्तान एक उपलब्धि हासिल कर ली है। इस दौरान उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है।

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किए दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। ​​खेल के दौरान हैरी ब्रूक ने महज 52 गेंदों में तीन चौकों और सात छक्कों की मदद से 72 रन बनाए। उनके रन 138.46 के स्ट्राइक रेट से आए।

हैरी ब्रूक ने बनाया रिकॉर्ड

युवा इंग्लिश बल्लेबाज ने सीरीज का अंत सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के तौर पर किया। पांच मैचों में उन्होंने 78.00 की औसत से 312 रन बनाए, जिसमें एक शतक और दो अर्द्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 110 है। इस सीरीज में ब्रूक का स्ट्राइक रेट 127.86 रहा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पांच मैचों की सीरीज ने ब्रूक को अपने वनडे आंकड़ों को बेहतर बनाने में मदद की क्योंकि अब 20 वनडे मैचों में उन्होंने 39.94 की औसत से 719 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने एक शतक और पांच अर्द्धशतक जड़े हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 106.73 है।

इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में किसी कप्तान द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के नाम था। 2019 में भारत में पांच मैचों की सीरीज में, विराट ने 62.00 की औसत से 310 रन बनाए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 107.63 था। सीरीज में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 123 रन था। इस दौरान सीरीज में विराट कोहली के दो शतक भी थे, हालांकि भारत ने 2-3 से सीरीज को गंवा दिया था।

पाकिस्तान के इन खिलाड़ियों की बराबरी

साथ ही, ब्रूक अब कप्तान के तौर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा लगातार 50 से ज्यादा रन बनाने के मामले में पाकिस्तान के स्टार इमरान खान, इंजमाम उल हक और बाबर आजम, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन के साथ बराबरी पर हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

दिल्ली की जहरीली हवा के बीच DMRC का बड़ा ऐलान, अब मेट्रो लगाएगी 20 अतिरिक्त फेरे; राजधानी में GRAP-2 लागू

दुनिया के किन 10 देशों में हिंदुओं की आबादी सबसे ज्यादा? भारत दूसरे नंबर पर

BSF जवान पर हमले के बाद पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी, जगह-जगह रो रही छापेमारी

त्रिपुरा के बोक्सानगर में तस्करों का BSF जवान पर बर्बर हमला, अशाबारी में तनाव का माहौल; हमले का VIDEO वायरल

दिल्ली में पुलिस बनाम पुलिस, सड़क पर उतरे 150 पुलिसकर्मी, जानिए क्या हैं पांच मांगें और क्यों भड़का विवाद