-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Australian Skipper Marsh After Won Series Over England Our Bowlers Assessed Conditions Well
AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया ने 3-2 से सीरीज की अपने नाम, ट्रैविस हेड की तारीफे करते नहीं थके मिशेल मार्श
- Written By: प्रिया जैस
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे पांच मैचों की वनडे मैच की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल कर ली है। दोनों टीमों के बीच कड़े मुकाबले के बाद ऑस्ट्रेलिया ने ये सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली। इस शानदार जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने अपने गेंदबाजों की काफी प्रशंसा की।

ऑस्ट्रेलिया टीम (सौजन्य-एक्स)
ब्रिस्टल: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे पांच मैचों की वनडे मैच की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल कर ली है। दोनों टीमों के बीच कड़े मुकाबले के बाद ऑस्ट्रेलिया ने ये सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली। इस शानदार जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने अपने गेंदबाजों की काफी प्रशंसा की।
इंग्लैंड पर सीरीज जीतने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिशेल मार्श ने कहा कि उनके गेंदबाजों ने इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर द्वारा शानदार शुरुआत के बाद खेल में वापसी करने के लिए परिस्थितियों काफी अच्छी तरह से आकलन किया।
DLS से जीता मैच
ऑस्ट्रेलियाई स्पिनरों, विशेष रूप से ट्रैविस हेड की शानदार गेंदबाजी और मैथ्यू शॉर्ट के तेज अर्धशतक ने विश्व चैंपियन को इंग्लैंड पर सीरीज जीतने में मदद की क्योंकि उन्होंने सोमवार को पांचवें और अंतिम वनडे में डकवर्थ लुईस पद्धति के जरिए 49 रनों से जीत हासिल की।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
क्रिकबज के हवाले से पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन के दौरान बोलते हुए, मार्श ने कहा, “वे (इंग्लैंड) बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहे थे। लेकिन हमारे गेंदबाजों ने परिस्थितियों का अच्छी तरह से आकलन किया, वापसी करने के लिए गेंदबाजों का प्रयास शानदार रहा।”
युवा खिलाड़ियों को दे रहे मौका
उन्होंने यह भी कहा कि टीम इंग्लैंड के बल्लेबाजों को चुनौती देने के लिए उन्हें गेंदबाजी में और विकल्पों की आवश्यकता थी। उन्होंने कहा, “हमारे पास कुछ अनुभवी क्रिकेटर हैं, जिन्होंने हमारा नेतृत्व किया। हमारे पास बहुत कुछ है, इन ट्रॉफियों को जीतना वाकई बहुत मुश्किल है। हम कुछ महीनों में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच का इंतजार कर रहे हैं। हमने युवा खिलाड़ियों पर जोर दिया है, हमारे पास कई खिलाड़ी हैं जो भविष्य में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलेंगे।”
यह भी पढ़ें- Women T20 World Cup: प्रैक्टिस मैच में भारतीय महिला टीम ने दिखाया जलवा, WI के खिलाफ जीता मैच
मैच की बात करें, तो ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए उतारा। सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट और बेन डकेट ने 58 रनों की साझेदारी की, जिसमें साल्ट ने 27 गेंदों में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 45 रन बनाए।
ऐसा रहा मुकाबला
आरोन हार्डी (2/38) के दो विकेट जल्दी गिरने के बाद, डकेट (91 गेंदों में 107 रन, 13 चौकों और दो छक्कों की मदद से) और ब्रूक (52 गेंदों में 72 रन, तीन चौकों और सात छक्कों की मदद से) के बीच 132 रनों की साझेदारी हुई।
Australia stormed ahead of the DLS par score to seal the ODI series 3-2 against England 💪 📝 #ENGvAUS: https://t.co/U9zizLFBG5 pic.twitter.com/h09LuyBXYZ — ICC (@ICC) September 29, 2024
ब्रूक के आउट होने के साथ ही इंग्लैंड की पारी बिखर गई और वे 309 रनों पर ढेर हो गए। ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख गेंदबाज़ ट्रैविस हेड (4/28) रहे, जबकि ग्लेन मैक्सवेल, एडम ज़म्पा और हार्डी को दो-दो विकेट मिले।
यह भी पढ़ें- कार हादसे के बाद मुशीर खान का चल रहा ट्रीटमेंट, सोशल मीडिया पर अपनी चोट का दिया अपडेट
रन-चेज़ में, ऑस्ट्रेलिया ने मैथ्यू शॉर्ट और ट्रैविस हेड (26 गेंदों में 31 रन, चार चौके और दो छक्के) के बीच 78 रनों की साझेदारी के साथ अच्छी शुरुआत की। शॉर्ट, जिन्होंने 30 गेंदों में सात चौकों और चार छक्कों की मदद से 58 रन बनाए, ने स्टीव स्मिथ (48 गेंदों में 36 रन, चार चौके और एक छक्का) के साथ 40 रनों की साझेदारी की।
ट्रैविस हेड चमके
स्मिथ ने जोस इंग्लिस (20 गेंदों में 28 रन, दो चौके और दो छक्के) के साथ साझेदारी करना शुरू ही किया था कि बारिश के कारण 20.4 ओवर में 165/2 का स्कोर हो गया। DLS पद्धति के अनुसार ऑस्ट्रेलिया बराबर स्कोर से 49 रन आगे था और उसने गेम जीत लिया। मैथ्यू पॉट्स और ब्रायडन कार्स ने इंग्लैंड के लिए एक-एक विकेट लिया। इंग्लैंड ने एक अच्छी सीरीज़ 2-3 से गंवा दी।
ट्रैविस हेड को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया साथ ही सीरीज में 248 रन (154* रन की पारी सहित) और छह विकेट लेने के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का भी अवॉर्ड दिया गया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Australian skipper marsh after won series over england our bowlers assessed conditions well
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM










