हैरी ब्रूक (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

T20 World Cup: सुपर-8 से पहले इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का बड़ा खुलासा, श्रीलंका को लेकर कही ये बात

Harry Brook: टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 से पहले इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा कि टीम ने कुछ टीमों को हल्के में लिया। लेकिन अब फोकस श्रीलंका पर रहेगा।

उज्जवल सिन्हा

England Captain Harry Brook: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म हो चुके हैं। इंग्लैंड ने खराब शुरुआत के बावजूद टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 राउंड में अपनी जगह बना ली है। टूर्नामेंट के दूसरे दौर के आगाज से पहले कप्तान हैरी ब्रूक ने माना है कि इंग्लैंड ने कुछ टीमों को हल्के में लेने की भूल की, जिसके चलते उन्हें इस वर्ल्ड कप में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि, अब श्रीलंका के खिलाफ कोई ऐसी गलती नहीं करेंगे।

रविवार को सुपर-8 राउंड के अपने पहले मैच में इंग्लैंड को श्रीलंका से भिड़ना है। शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए हैरी ब्रूक ने कहा, "जाहिर तौर पर टूर्नामेंट में हमारी शुरुआत थोड़ी मुश्किल भरी रही है। हमने शायद कुछ टीमों को हल्के में लिया और उन्होंने हमें कड़ी टक्कर दी। देखिए, हम इस चरण को पार करने के लिए ही आए थे और शुक्र है कि हम ऐसा करने में सफल रहे हैं। हम सुपर-8 में पहुंच चुके हैं और हमारा सारा फोकस अब इसी पर रहने वाला है।"

पथुम निसांका को जल्दी आउट करने की होगी कोशिश

इंग्लिश कप्तान ने कहा कि श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच में टीम की कोशिश पथुम निसांका को जल्दी आउट करने की होगी। उन्होंने माना कि निसांका शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और वह इंग्लैंड के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। ब्रूक ने कहा कि श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी और सुपर-8 मुकाबले में उनसे सतर्क रहना होगा।

ब्रूक ने अपने साथियों को दी खास सलाह

हैरी ब्रूक ने कहा, "श्रीलंका के कुछ बल्लेबाज कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं, ऐसे में पावरप्ले के अंदर हमको कुछ विकेट चटकाने होंगे।" ब्रूक ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को सलाह दी है कि वह शुरुआत से ही आक्रामक शैली के साथ खेलें और विपक्षी टीम पर दबाव डालें। इंग्लैंड के बल्लेबाज ग्रुप स्टेज में रनों के लिए संघर्ष करते नजर आए हैं। हैरी ब्रूक के बल्ले से भी अब तक कोई बड़ी पारी नहीं निकली है। वहीं, जोस बटलर भी 4 मैचों में सिर्फ 53 रन ही बना सके हैं। अब देखना होगा कि सुपर-8 में दोनों के बल्ले से रन निकलते हैं या नहीं।

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने बदला फैसला, 57 की जगह 45 मेट्रो स्टेशन ही रहेंगे बंद

CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर हाहाकार, जाम में फंसी हजारों गाड़ियां; देखें VIDEO

प्रामाणिक वोटर लिस्ट से ही मजबूत होगा लोकतंत्र... SIR के समर्थन में बोले VHP प्रवक्ता श्रीराज नायर

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले प्रकाश आंबेडकर का हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों पर लगाया दबाने की राजनीति का आरोप

मेट्रो, ट्रेन, इंटरनेट और शराब की दुकानों पर पाबंदी, दिल्ली में कल क्या खुलेगा-क्या बंद?