इंग्लैंड क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

NZ vs ENG: न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड ने किया प्लेइंग इलेवन का ऐलान, 18 अक्टूबर को है पहला टी20

New Zealand vs England: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित की। हैरी ब्रूक की कप्तानी में साल्ट और बटलर पारी की शुरुआत करेंगे।

संजय सिंह बिष्ट

T20 Series, England vs New Zealand: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। यह मैच शनिवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक के हाथों में होगी। टीम ने इस बार बल्लेबाजी क्रम में कुछ दिलचस्प बदलाव किए हैं। फिल साल्ट और जोस बटलर को बतौर ओपनर उतारा जा सकता है। दोनों ही विकेटकीपर बल्लेबाज अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं और टीम उनसे तेज शुरुआत की उम्मीद करेगी।

मिडिल ऑर्डर में जैकब बेथेल

वहीं, मिडिल ऑर्डर में युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल को मौका मिला है, जो अपनी स्पिन गेंदबाजी से भी टीम को अतिरिक्त विकल्प देंगे। इसके अलावा टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ कुछ नए चेहरों को भी शामिल किया गया है, ताकि आने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले संभावित संयोजन पर नजर डाली जा सके। इंग्लैंड की नजर इस मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त बनाने पर होगी, जबकि न्यूजीलैंड अपने दमदार प्रदर्शन से इंग्लिश टीम को चुनौती देने के लिए तैयार है। टॉम बैंटन भी टी20 टीम में वापसी कर रहे हैं और सैम कुरेन और जॉर्डन कॉक्स के साथ मिलकर मध्यक्रम को मजबूत करेंगे। ब्रायडन कार्स और ल्यूक वुड तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे, जबकि लियाम डॉसन और आदिल राशिद स्पिन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले सभी प्रारूपों के मैच बेहद रोमांचक होते हैं। बात अगर टी20 फॉर्मेट की करें, तो दोनों टीमों के बीच अब तक 27 टी20 मैच खेले गए हैं। 16 जीत के साथ इंग्लैंड का पलड़ा भारी है। न्यूजीलैंड को 10 मैचों में जीत मिली है। एक मैच का परिणाम नहीं निकला है। मौजूदा टी20 सीरीज के तीन मैच 18, 20 और 23 अक्टूबर को खेले जाएंगे। शुरुआती दो मैच क्राइस्टचर्च में और आखिरी मैच ऑकलैंड में खेला जाएगा। यह सीरीज बतौर टी20 कप्तान हैरी ब्रूक का भी टेस्ट है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर बतौर कप्तान टी20 में अपनी क्षमता बड़ी टीमों के खिलाफ साबित कर चुके हैं। यह सीरीज ब्रूक की नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करेगी।

पहले टी20 मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

फिल साल्ट, जोस बटलर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, सैम कुरेन, जॉर्डन कॉक्स, ब्रायडन कार्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, ल्यूक वुड।

एजेंसी इनपुट के साथ

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान