इंग्लैंड टीम (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

भारत के खिलाफ 5वें टेस्ट से पहले इंग्लैंड की टीम में कई बदलाव, ऐसी है प्लेइंग-11

England Playing 11 for 5th Test vs India: इंग्लैंड की टीम ने पांचवें टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है। कप्तान बेन स्टोक्स समेत 4 खिलाड़ी को इस मैच से बाहर कर दिया गया है।

उज्जवल सिन्हा

England announces Playing-11 for 5th test: भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम घोषित कर दी गई है। पांचवें टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम में कई बदलाव किए गए हैं। बेन स्टोक्स चोट के कारण बाहर हो गए हैं। वहीं इस मुकाबले में टीम की कप्तानी ऑली पोप करेंगे।

इंग्लैंड ने निर्णायक टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग-11 में चार बदलाव किए हैं। कप्तान बेन स्टोक्स के अलावा जोफ्रा आर्चर भी इस मुकाबले में नहीं खेलेंगे। वहीं आखिरी टेस्ट के लिए ब्रायडन कार्स और लियाम डॉसन को भी टीम से बाहर रखा गया है। इंग्लैंड इस सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा है।

बेन स्टोक्स ने इस सीरीज में गेंदबाजी करते हुए अभी तक कुल 17 विकेट चटकाए है। मैनचेस्टर टेस्ट की पहली पारी में स्टोक्स ने 5 विकेट चटकाए। उसके बाद दूसरी पारी में एक विकेट लिया। इस मुकाबले में स्टोक्स ने 141 रनों की पारी भी खेली। इसके साथ ही वो इंग्लैंड के पहले कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने एक सीरीज में 300 से ज्यादा रन और 15 से ज्यादा विकेट लिए हैं।

कंधे की चोट के कारण बाहर हुए स्टोक्स

स्टोक्स कंधे की चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं जबकि चार साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले जोफ्रा आर्चर को आराम दिया गया है। वहीं तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को आखिरी टेस्ट से बाहर रखा गया है। कार्स ने इस सीरीज के चार मैच खेले हैं।

ECB ने जारी की प्रेस रिलीज

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि कप्तान बेन स्टोक्स दाहिने कंधे की चोट के कारण बाहर हैं। पिछले मैच में खेलेन वाले स्पिनर लियाम डॉसन को पांचवें टेस्ट के लिए टीम से बाहर रखा गया है। वहीं आर्चर और ब्रायडन कार्स भी प्लेइंग में नहीं शामिल किया गया है।

ईसीबी ने प्रेस रिलीज में आगे कहा कि स्टोक्स की जगह छठे नंबर पर जैकब बेथेल को शामिल किया गया है। वहीं गस एटकिंसन, जेमी ओवर्टन और जोश टंग को पांचवें टेस्ट में शामिल किया गया है। जोश टंग को आर्चर के प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के बाद बाहर कर दिया गया था। अब फिर से उनकी वापसी हुई है।

पांचवें टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11

ओली पोप (कप्तान), जाक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जेमी ओवर्टन, जोश टंग।

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक