इंग्लैंड महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ICC Women’s World Cup के लिए इंग्लैंड की टीम घोषित, RCB की स्टार खिलाड़ी को नहीं मिली जगह

England Announced Womens Team for World Cup: ईसीबी ने महिला वनडे वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान कर दिया है। भारत में होने वाले इस टूर्नामेंट में नैट साइवर-ब्रंट को कप्तान बनाया गया है।

उज्जवल सिन्हा

England Announce Squad For 2025 World Cup: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान कर दिया गया है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने भारत में होने वाले इस वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। नैट साइवर-ब्रंट को इंग्लैंड टीम का कप्तान बनाया गया है।

नैट साइवर-ब्रंट की कप्तानी में आरसीबी की पूर्व स्टार खिलाड़ी केट क्रॉस को इस टीम में जगह नहीं मिली है। केट क्रॉस के अलावा माइया बाउचियर जैसी सीनियर खिलाड़ियों को इंग्लैंड की महिला विश्व कप टीम में नहीं चुना गया है। हालांकि इंग्लैंड की कोच ने इन खिलाड़ियों के नहीं चुने जाने का कारण भी बताया है।

टीम को लेकर मुख्य कोच चार्लोट एडवर्ड्स ने क्या कहा?

टीम की मुख्य कोच चार्लोट एडवर्ड्स ने कहा कि विश्व कप में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना खिलाड़ियों के लिए बहुत बड़ा सम्मान है। मैं टीम में चुनी गई सभी खिलाड़ियों के लिए खुश हूं। यह टूर्नामेंट आसान नहीं होगा, लेकिन हमारा लक्ष्य है कि भारत में अच्छा प्रदर्शन करें और अगर हम अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाते हैं, तो किसी को भी हरा सकते है।

परिस्थितियों के हिसाब से किया गया टीम का चयन

कोच ने बताया कि उन्होंने परिस्थितियों के हिसाब से ज्यादा स्पिनर चुने हैं क्योंकि भारतीय पिचों पर स्पिनर ज्यादा असरदार होते हैं। सारा ग्लेन की वापसी को उन्होंने अच्छी खबर बताया, लेकिन इसके चलते केट क्रॉस, माइया बाउचियर और एलिस डेविडसन-रिचर्ड्स को टीम में जगह नहीं मिल सकी, जो उनके लिए निराशाजनक हो सकता है।

डैनी वायट की वापसी पर भी कोच ने खुशी जताई और कहा कि वह अच्छी फॉर्म में हैं और हीथर नाइट के साथ मिलकर बल्लेबाजी को मजबूत बनाएंगी। कोच ने कहा कि डैनी टीम के लिए एक बड़ी ताकत होंगी। आखिर में उन्होंने कहा कि भारत में खेलना एक शानदार अनुभव होता है और हमारी टीम के पास इस बार कुछ खास करने का अच्छा मौका है। वनडे वर्ल्ड कप हर चार साल में आता है, और हम इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं।

वनडे वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड की महिला टीम

नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एम अर्लट, टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, सारा ग्लेन, एमी जोन्स (विकेटकीपर), हीथर नाइट, एम्मा लैम्ब, लिंसी स्मिथ और डैनी वायट-हॉज।

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!