- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Maia Bouchier Named As Sciver Brunts Replacement In Squad Vs India
नैट सिवर ब्रंट की जगह इस खिलाड़ी को किया गया शामिल, टैमी ब्यूमोंट बनीं कप्तान
इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट चोट के कारण भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह माइया बाउचियर को शामिल किया गया है और टैमी ब्यूमोंट को कप्तान बनाया गया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

नैट सिवर ब्रंट (फोटो-सोशल मीडिया)
मैनचेस्टर: भारतीय महिला और इंग्लैंड महिला टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में अभी तक तीन मुकाबले हो चुके हैं। जिसमें से भारतीय महिला टीम 2-1 से आगे है। तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम को जीत मिली। इस जीत के बाद भी इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड की कप्तान नैट सिवर ब्रंट बाकी बचे दो मुकाबलों से बाहर हो गई है।
नैट सिवर ब्रंट को दूसरे मुकाबले के दौरान ही बाईं जांघ में चोट लगी है। जिसके कारण वो अब बाकी बचे मुकाबले में नहीं खेलेंगी। इंग्लैंड टीम प्रबंधन ने बताया कि टैमी ब्यूमोंट सीरीज के बाकी दोनों मैचों में टीम की कमान संभालेंगी। ब्यूमोंट ने ब्रिस्टल में तीसरे मैच के दौरान भी सिवर-ब्रंट के मैदान से बाहर रहने के दौरान टीम की अगुवाई की थी। जिसमें इंग्लैंड को रोमांचक जीत मिली। सिवर ब्रंट की जगह टीम में शीर्ष क्रम की बल्लेबाज माइया बाउचियर को शामिल किया गया है।
सिवर ब्रंट वनडे के चयन के लिए रहेंगी उपलब्ध
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की तरफ से जारी बयान के मुताबिक कि स्कैन (जांच) से पता चला है कि ब्रिस्टल में लगी चोट के कारण नैट सिवर-ब्रंट भारत के खिलाफ टी20 श्रृंखला के शेष मैचों को नहीं खेल पायेंगी। सिवर-ब्रंट के तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए फिट होने की उम्मीद है। उनकी अनुपस्थिति में टैमी ब्यूमोंट कप्तानी करना जारी रखेंगी। सिवर-ब्रंट की जगह माइया बाउचियर को टीम में शामिल किया गया है। सिवर-ब्रंट के वनडे श्रृंखला के लिए चयन के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
IPL ने बदली बिहार क्रिकेट की तस्वीर, छोटे शहरों से निकलकर चमक रहे नए सितारे; ये खिलाड़ी लिख रहे अब नई कहानी
NADA की नई RTP लिस्ट जारी, अभिषेक शर्मा-अक्षर पटेल की एंट्री; क्रिकेट समेत कई खेलों के दिग्गज शामिल
वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के ट्रेनिंग कैंप में पहुंचे Sunil Chhetri, हार्दिक पांड्या ने भेंट की जर्सी
IPL 2026: मैदान पर हार, अब जेब पर वार; Ajinkya Rahane पर BCCI ने ठोका लाखों का जुर्माना
बुमराह के साथ इस खास लिस्ट में शामिल हुए सिराज, ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बने
ऐसा रहा अभी तक सीरीज का हाल
भारत पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में 2-1 की बढ़त के साथ आगे चल रहा है। टीम ने शुरुआत में दोनों मैचों में जीत दर्ज की, लेकिन तीसरा मैच बेहद रोमांचक रहा और केवल पांच रनों के छोटे से अंतर से हार गया। श्रृंखला का चौथा मुकाबला 9 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा। वहीं सीरीज का पांचवां मुकाबला 11 जुलाई को बर्मिंघम में खेला जाएगा। अगर भारतीय टीम दोनों में से एक मुकाबले में जीत दर्ज करने में सफल रहती है तो वो पहली बार इंग्लैंड में जाकर सीरीज जीतने में कामयाब रहेगी।
Maia bouchier named as sciver brunts replacement in squad vs india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शिवसेना ने नागपुर की सभी 6 सीटों पर BLA प्रमुखों का किया ऐलान, फर्जी वोटर्स पर सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी!
Apr 16, 2026 | 01:53 PMAnupam Kher Motivation: ईशान किशन के लिए प्रेरणा बने अनुपम खेर, वीडियो देख भावुक हुए अभिनेता
Apr 16, 2026 | 01:48 PMमच्छर जनित बीमारी पर सख्ती, महाराष्ट्र में Japanese Encephalitis के खिलाफ बड़ा अभियान
Apr 16, 2026 | 01:48 PMUPSSSC ने प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गनाइजर के 295 पदों पर निकाली बड़ी भर्ती, जल्द करें आवेदन
Apr 16, 2026 | 01:47 PMमुंबई कॉन्सर्ट ड्रग्स केस: नेस्को सेंटर मौत मामले में 7वीं गिरफ्तारी, कल्याण से जुड़ा सप्लाई चेन का पर्दाफाश
Apr 16, 2026 | 01:45 PMGold Price: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना सही या गलत? 9 साल से दे रहा जबरदस्त रिटर्न, जानिए पूरा गणित
Apr 16, 2026 | 01:40 PMLenskart Controversy: ‘हिजाब तो ठीक है लेकिन बिंदी, तिलक, कलावा नहीं’, लेंसकार्ट के ड्रेस कोड पर भड़के लोग
Apr 16, 2026 | 01:36 PMवीडियो गैलरी

180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
‘पत्थरों को पूजना पाखंड, मोदी-योगी ही असली भगवान’, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
बीच शपथ में अटके सम्राट चौधरी? RJD ने वीडियो शेयर कर उड़ाया मजाक, पूछा- जो पढ़ नहीं सकता वो बिहार क्या चलाएगा?
Apr 15, 2026 | 09:47 PM
‘अब गुजरात से चलेगा बिहार’, प्रशांत किशोर ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया रिमोट कंट्रोल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:43 PM
मालकिन ने अपनी हाउस हेल्प को दिया एयर कूलर, इंटरनेट पर वायरल हुआ इमोशनल वीडियो
Apr 15, 2026 | 09:42 PM
IGI Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर बैग खोने से परेशान थी जर्मन लड़की, CISF जवानों ने मिनटों में किया कमाल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:32 PM














