दिनेश कार्तिक अपनी पत्नी के साथ (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

दिनेश कार्तिक ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज, IPL 2026 से पहले घर आया 'छोटा DK', सोशल मीडिया पर रिवील किया नाम

Dinesh Karthik: दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल तीसरी बार माता-पिता बने हैं। कार्तिक ने सोशल मीडिया पर खुशखबरी दी। इससे पहले 2021 में दोनों जुड़वां बच्चों के पैरेंट्स बने थे।

संजय सिंह बिष्ट

Dinesh Karthik and Dipika Pallikal: पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक और स्क्वैश स्टार दीपिका पल्लीकल के घर एक बार फिर खुशियां आई हैं। यह जोड़ी तीसरी बार माता-पिता बनी है। 19 मार्च को कार्तिक ने सोशल मीडिया के जरिए इस खुशखबरी को साझा किया, जिसके बाद फैंस और खेल जगत से उन्हें बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।

सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

दिनेश कार्तिक ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए तीसरी बार पिता बनने की जानकारी दी। उन्होंने इस खास मौके पर अपनी खुशी जाहिर की और परिवार में नए सदस्य के आगमन को लेकर आभार व्यक्त किया। दिनेश कार्तिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि "दिल में ढेर सारी खुशियां और असीम कृतज्ञता के साथ, हम अपनी अनमोल बेटी का इस दुनिया में स्वागत करते हैं। कबीर और जियान अपनी छोटी बहन राहा पल्लीकल कार्तिक को दुनिया से मिलवाकर बेहद खुश हैं। ढेर सारा प्यार, दीपिका और दिनेश।"

पहले से हैं दो बेटे

इससे पहले साल 2021 में दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल जुड़वां बेटों के माता-पिता बने थे। उनके बेटों के नाम कबीर और जियान हैं। अब बेटी के जन्म के साथ उनका परिवार और भी पूरा हो गया है। दोनों ने साल 2015 में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से शादी की थी। यह जोड़ी हमेशा से अपने मजबूत रिश्ते और आपसी समझ के लिए जानी जाती है। खेल जगत की यह चर्चित जोड़ी अब तीन बच्चों के माता-पिता बन चुकी है।

दिनेश कार्तिक का क्रिकेट करियर

दिनेश कार्तिक ने भारत के लिए 26 टेस्ट मैचों में 1025 रन, 94 वनडे मैचों में 1752 रन और 60 टी20 मैचों में 686 रन बनाए हैं। उन्होंने 2004 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया और 2022 तक टीम इंडिया का हिस्सा रहे। लंबे करियर के दौरान उन्होंने कई अहम पारियां खेलीं। संन्यास के बाद वह अब कमेंट्री में सक्रिय हैं।

दीपिका पल्लीकल की उपलब्धियां

वहीं दीपिका पल्लीकल भारतीय स्क्वैश की दिग्गज खिलाड़ियों में गिनी जाती हैं। वह विश्व रैंकिंग में टॉप-10 में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। इसके अलावा उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है और राष्ट्रमंडल व एशियाई खेलों में उन्होंने कई पदक जीते हैं। इस तरह यह जोड़ी अपने-अपने खेल में शानदार उपलब्धियों के साथ-साथ निजी जीवन में भी खुशियों के नए अध्याय का आनंद ले रही है।

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक